Mr Faisu Wedding: मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू शादी के बंधन में बंध गए है। हाल ही में इनके निकाह की कुछ खूबसूरत सी तस्वीरें सामने आई है।
मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू को लेकर कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि ये शादी के बंधन में बंधने वाले है। दरअसल कुछ दिनों पहले इनका वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं आज इन्होने निकाह (Mr Faisu Wedding) कर लिया है और हाल ही में अपनी दुल्हनिया के साथ कंई प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Mr Faisu Wedding फोटोज वायरल
दरअसल हाल ही फैजू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। बता दे कि इन्होने मदीना के एक प्यारे से शहर में निकाह किया है। अपने इस खास दिन के लिए फैजु ने वाइट कलर की शेरवानी को चुना था, वहीं सिर पर सेहरा सजाए वे काफी प्यारे लग रहे थे। वहीं दुल्हन की बात करें तो फैजू की दुल्हन ने भी वाइट कलर का शरारा सूट पहना था और सिर पर लाल दुपट्टा ओढ़े वे काफी प्यारी लग रही थी।
तस्वीरों में बेहद प्यारे लगे दूल्हा- दुल्हन
सामने आई तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन को साथ में पोज देते देखा जा सकता है। वहीं अन्य तस्वीरों में इन्हे अपनी शादी की रश्में निभाते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दूल्हे राजा ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
लिखा प्यारा कैप्शन
Mr Faisu Wedding: तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “और हमने आपको जोड़ियों में बनाया है। कुरान 78:8, एक सपना सच करने के लिए अल्लाह का शुक्रिया। मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह और मेरे साथ मेरा पूरा परिवार। ये एक ऐसी नेमत है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जैसा कि हम साथ मिलकर इस खूबसूरत सफर की शुरूवात कर रहे है, तो हमने अपनी दुआओं में याद रखिएगा। अल्लाह हमारी शादी को बेपनाह प्यार और बरकत से नवाजे। आमीन।”
सेलेब्स ने दी बधाईयाँ
वहीं जैसे ही फैजु ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की, उन्हें बधाईयां देने वालों का ताँता लग गया। रुबीना दिलैक ने लिखा, ‘बधाई हो, गॉड ब्लेस यू।’ गौरव खन्ना ने लिखा, “बहुत-बहुत शुभकामनाएँ मेरे भाई, आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएँ। आप दोनों से जल्द ही मिलते है।” मनीषा रानी ने लिखा, ‘बधाई हो।’

