Ahaan Panday: इन तस्वीरों में अहान को अपने भांजे रिवर के साथ खेलते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों बेहद क्यूट…
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से डेब्यू करने वाले एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। फैंस इनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं इसी बीच हाल ही में अहान ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
भांजे रिवर के साथ खेलते दिखे Ahaan Panday
दरअसल हाल ही में Ahaan Panday ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ क्यूट सी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में एक्टर को अपने भांजे रिवर के साथ खेलते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में अहान ने अपने भांजे को कंधों पर बैठाया हुआ है। वहीं एक तस्वीर में ये नन्हे रिवर को किस करते नजर आ रहे है।
तस्वीरों में दोनों मामा-भांजा बेहद क्यूट लग रहे है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इन्होने कैप्शन में लिखा, “पोस्टिंग फॉर इंगेजमेंट (रिवर)”
फैंस कर रहे रिएक्ट
Ahaan Panday और रिवर की ये क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक फैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “सो क्यूट।’ एक ने लिखा, ‘क्यूट मामा-भांजा।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर इस पोस्ट पर प्यार बरसाया है।
Ahaan Panday की अपकमिंग मूवी
बात करें अहान पांडे की प्रोफेशनल लाइफ कि इन्होंने मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ से डेब्यू किया था। जुलाई 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आई थी। वहीं अब अहान अली अब्बास जफ्फर के निर्देशन में बनी एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएँगे।
यह भी देखें: 1 Year Of Saiyaara: ‘सैयारा’ का एक साल पूरा होने पर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने फैंस को दिया ये तोहफा
Aneet Padda: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा ने शेयर की अपनी क्यूट तस्वीरें


Pingback: Amitabh Bachchan 84th Birthday पर इन सितारों ने दी बधाई