Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक की कंई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें विश किया है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन (Amitabh Bachchan 84th Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर दुनियाभर से उनके प्रसंशक उन्हें बर्थडे विश कर रहे है। वहीं फिल्म जगत की भी कंई दिग्गज हस्तियों ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। तो चलिए आपको बताते है कि सितारों ने कैसे बिग बी को बर्थडे विश किया है।
Amitabh Bachchan 84th Birthday कियारा अडवाणी का पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने अमिताभ बच्चन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है। इस तस्वीर के साथ कियारा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे सर। एक आइकॉन, लीजेंड, आज और हमेशा सभी के लिए प्रेरणा। मैं आपकी खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करती हूँ।”
सुनील शेट्टी ने दी बिग बी को शुभकामनाएँ
सुनील शेट्टी ने लिखा, “भले ही मैं आपसे कितनी बार भी क्यों न मिला हूँ लेकिन आज भी वैसी ही एक्साईटमेंट रहती है, जैसे मैं आपसे पहली बार मिल रहा हूँ। आपको ग्रो करते देखना और आपसे बातचीत करना हमेशा मेरे लिए एक अलग ही अनुभव होता है। हैप्पी बर्थडे सर।”
प्रभास ने जताया आभार
एक्टर प्रभास ने अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “लीजेंड अमिताभ सर को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। आपके प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूँगा। आपका दिन शानदार हो।”
कमल हासन ने Amitabh Bachchan 84th Birthday पर शेयर किया ये पोस्ट
दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने लिखा, “इन्होने अपनी भारी आवाज को आइकॉनिक बना दिया… बात के बीच ठहराव को रोमांचक बना दिया और भौहें ऊपर उठाने के अपने अंदाज को कहानी में एक नया मोड़ बना दिया। अमित जी ने एक साधारण से देवियों और सज्जनों को भी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की शानदार शुरूवात जैसा बना सकते है। ये हमेशा से ही सबसे अलग बेमिसाल और शानदार रहे है। हैप्पी बर्थडे एंग्री यंग मैन।”
यह भी देखें: Ahaan Panday: भांजे रिवर के साथ मस्ती करते दिखे अहान पांडे, शेयर की क्यूट तस्वीरें

