Site icon Filmy Ghost

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट है करीना कपूर, टीम ने बताई बेबी बंप की सच्चाई 

Kareena Kapoor का एक लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बड़ा सा बेबी बंप साफ नजर आ रहे है। वहीं अब करीना की टीम ने इसकी सच्चाई बताई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) खान को का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में करीना को मुंबई में अपने जिम से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का पेट देख लोग कयास लगा रहे है कि वे फिर से प्रेग्नेंट है। दरअसल वायरल वीडियो में एक्ट्रेस का पेट काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसे देख उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें शुरू हो गई।

Kareena Kapoor का नजर आया बेबी बंप ?

दरअसल कंई पैपराजी पेज्स द्वारा करीना का ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के जिम-वियर में नजर आ रही है। वहीं इस दौरान उनका बॉडीगार्ड छाते से उन्हें पैपराजी के कैमरों से बचाते हुए नजर आ रहा है। करीना का ये वीडियो देख लोग कयास लगा रहे है कि शायद वे फिर से माँ बनने वाली है।

प्रेग्नेंट नहीं है Kareena Kapoor

वहीं अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर खान से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि- “करीना प्रेग्नेंट नहीं है, ये बिल्कुल भी सच नहीं है।”

दो बच्चों की माँ है Kareena Kapoor

बता दे कि करीना कपूर दो बच्चों की माँ है। इन्होने दिसंबर 2016 में अपने बेटे तैमूर अली खान का स्वागत किया था, जिसे प्यार से ये टिम कहकर पुकारती है। वहीं 2021 में इन्होने अपने छोटे बेटे को जन्म दिया था, जिसे इन्होने जहाँगीर अली खान नाम दिया है।

यह भी देखें: Best Friend Day 2026: शाहरुख-सलमान से लेकर अनन्या-सुहाना तक, बेहद जिगरी दोस्त है ये 10 सितारे 

‘ये कोई नेशनल न्यूज नहीं है…’, Karan Johar ने इंस्टा पर SRK-आलिया भट्ट को अनफॉलो करने पर तोड़ी चुप्पी 

Mera Hero Hai Woh: नेत्रहीन बाप का बेटी के लिए प्यार, भावुक कर देगा सैफ अली खान की ‘हैवान’ का पहला गाना 

Exit mobile version