बॉलीवुड एक्टर Randeep Hooda का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर रणदीप की वाइफ लीन लैशराम ने एक क्यूट सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।
हाइवे, लाल रंग, सुलतान और सरबजीत सहित कंई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर इनके फैंस और कंई सेलेब्रिटीज ने इन्हे शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब रणदीप की वाइफ और एक्ट्रेस लीन लैशराम ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए इनके बर्थडे को और भी खास बना दिया है।
Randeep Hooda का बेटी न्योमिका के साथ पहला जन्मदिन
बता दे कि रणदीप हुड्डा के लिए लिए उनका ये जन्मदिन बेहद खास है। दरअसल पिता बनने के बाद उनका ये पहला बर्थडे है। ऐसे में एक्टर अपना ये खास दिन अपनी नन्ही परी के साथ सेलिब्रेट करेंगे। वहीं इस खास मौके पर लीन ने पिता-बेटी की कंई क्यूट सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।
वाइफ लीन ने शेयर की रणदीप और उनकी बेटी क्यूट तस्वीरें
दरअसल हाल ही में लीन लैशराम ने अपनी कंई प्यारी सी फैमिली फोटोज शेयर करते हुए Randeep Hooda को बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों में एक्टर को अपनी बेटी न्योमिका के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। वहीं कंई तस्वीरों में वे अपनी वाइफ लीन और अपने पालतू जानवर जैसे घोड़े, बिल्ली और डॉग के साथ पोज देते नजर आ रहे है।
लीन लैशराम का पति रणदीप के लिए प्यार भरा नोट
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लीन ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे न्योमिका के पापा। आपकी आइसक्रीम की कटोरी कभी खली न हो और कभी आपको कभी कैलोरी न गिनने पड़े। काश जंगलों में और भी घर हो, घूमने-फिरने के लिए खेत हो और दुनिया के हर कोने में रोमांचक अनुभव हो। आपकी वो मासूमियत, वह खास अंदाज, कुछ नया जानने की चाहत और जोश कभी कम न हो। आपकी यही चीजें आपको ‘आप’ बनाती है।
लीन ने आगे लिखा, “भगवान करे आपका जीवन हमेशा खुशहाली, अच्छे दोस्तों, एक खुशहाल परिवार, हंसी-मजाक और ढेर सारे प्यार से भरा रहे। यहाँ से उन सभी जगहों की तरफ, जहाँ हम गए है। उन सभी यादों के नाम, जो हमने साथ में बनाई हो और उन सभी जगहों के नाम जो अभी हमारा इंतजार कर रही है। आई लव यू।”
2023 में रणदीप-लीन ने की थी शादी
बताते चलें की Randeep Hooda और लीन लैशराम ने कंई सालों की डेटिंग के बाद नवंबर 2023 में शादी की थी। वहीं शादी के करीब ढाई साल बाद यानि मार्च 2026 में ये कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसे इन्होने न्योमिका हुड्डा नाम दिया है।
यह भी देखें: Fathers Day 2026: बॉलीवुड सितारों ने यूं मनाया फादर्स डे

