Site icon Filmy Ghost

Mera Hero Hai Woh: नेत्रहीन बाप का बेटी के लिए प्यार, भावुक कर देगा सैफ अली खान की ‘हैवान’ का पहला गाना 

Mera Hero Hai Woh

Mera Hero Hai Woh Song: हैवान फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चूका है। इस फिल्म में सैफ अली खान ने एक अंधे पिता का रोल निभाया है जो अपनी बेटी…

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर चर्चा में बने हुए है। कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर शेयर किया था। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में सैफ ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो देख नहीं सकता। वहीं अक्षय इस मूवी में विलेन के किरदार में नजर आएँगे। आज मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना ‘Mera Hero Hai Woh’ भी रिलीज कर दिया है।

Mera Hero Hai Woh गाना हुआ रिलीज

दरअसल हाल ही में हैवान मूवी के निर्माताओं ने इसका पहला गाना रिलीज किया है, गाने का नाम है- ‘मेरा हीरो है वो।’ इस गाने में सैफ एक ऐसे पिता के रोल में नजर आ रहे है, जो देख नहीं सकते। गाने में सैफ और छोटी से बच्ची के बीच बेहद प्यारा बॉन्ड दिखाया गया। दरअसल दोनों साथ में घूमते-फिरते है, शॉपिंग करते है, मूवी देखते और कभी गाना भी गाते है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची सैफ की छड़ी को पकड़े उन्हें रास्ता बताते हुए नजर आ रही है। वहीं सैफ का किरदार भी बच्ची की काफी अच्छे से देखभाल करता है। दरअसल इस गाने में एक पिता और बेटी के बीच के प्यारे से रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है।

जावेद अख्तर ने लिखे है Mera Hero Hai Woh गाने के लिरिक्स

वहीं इस गाने Mera Hero Hai Woh के बोल- ‘बचपन में मेले देखे थे, जिन कंधों पर ही चढ़कर हमने सदा। यूँ तो कंई नाम है पर मैंने उन्हें पापा कहा’ भी काफी प्यारे है। जानकारी के लिए बता दे कि इस गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखा है। वहीं शान और वणिका नायक ने इस गाने को गाया है।

यहां देखें Mera Hero Hai Woh सॉन्ग

‘हैवान’ फिल्म की रिलीज डेट ?

बात करें फिल्म हैवान कि तो इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय के बाद स्क्रीन साझा करते नजर आएँगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह मूवी 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version