Site icon Filmy Ghost

Arbaaz Khan Birthday: 10 महीने की बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान, वाइफ शूरा ने शेयर किया अनदेखा वीडियो 

Arbaaz Khan Birthday

Arbaaz Khan Birthday: वीडियो में 59 साल के अरबाज को अपनी 10 महीने की बेटी सिपारा के लिए खूब डांस करते देखा जा सकता है। इस दौरान वे हॉस्पिटल के बेड पर…

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता अरबाज खान आज अपना 59वां बर्थडे (Arbaaz Khan Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर इंडस्ट्री के उनके दोस्त और कंई फैंस ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब अरबाज की वाइफ शूरा खान ने भी एक अनदेखा वीडियो शेयर करते हुए उनके जन्मदिन को खास बना दिया है।

Arbaaz Khan Birthday पर शूरा न शेयर किया अनदेखा वीडियो

दरअसल हाल ही में शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरबाज ‘मोहब्बत बड़े काम की चीज है’ गाने पर दिल खोलकर डांस करते देखा जा सकता है। इस दौरान उनके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन देखने लायक है। वहीं डांस करने के बाद वे अपनी बेटी सिपारा को लाड़ लड़ाते भी नजर आ रहे है।

वहीं अगली क्लिप में अरबाज को अस्पताल के बेड पर लेटे देखा जा सकता है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके हाथ की सर्जरी हुई है। इस दौरान भी वे आराम करने की बजाय ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना गाते हुए नजर आ रहे है।

 

शूरा ने Arbaaz Khan Birthday पर लिखा प्यारा नोट

इस वीडियो को शेयर करते हुए अरबाज की वाइफ शूरा खान ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। शूरा ने लिखा, “मेरे लिए डांस करने से लेकर हमारी बेटी के लिए डांस करने तक, ये बात तो क्लियर है कि रिटायरमेंट का तो सवाल ही नहीं उठता सर्जरी के बाद भी हॉस्पिटल के बेड पर गाना, ठीक होने के लिए भी एंटरटेनमेंट तो चाहिए ही। आपने जिंदगी को और भी खुशहाल, मजेदार और कभी भी बोरिंग न होने वाला बना दिया है”।

“हैप्पी बर्थडे अरबाज, मेरे फेवरेट ह्यूमन और हमारे फेवरेट एंटरटेनर। ऐसे ही परफॉमेन्स देते रहिए, हम दोनों आपके बहुत बड़े फैन है। हम आपसे प्यार करते है।”

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

अरबाज खान का ये अनदेखा डांस और मस्ती से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस से लेकर कंई सेलेब्रिटीज तक ने इस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश Arbaaz Khan Birthday किया है। एक्ट्रेस गौहर खान ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘गॉड ब्लेस।’ रिद्धिमा पंडित ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, AK।’ निम्रत अहलूवालिया ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अरबाज, सर।’ वहीं मुनव्वर फारुकी ने लिखा, ‘बर्थडे रिचुअल वीडियो, शूरा खान के द्वारा।’

अरबाज खान की शादी, तलाक और बच्चे

जानकारी के के लिए बता दे कि अरबाज खान ने दिसंबर 1998 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। वहीं शादी के बाद साल 2002 में ये दोनों एक बेट अरहान खान के पेरेंट्स बने। हालाँकि इनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और 2017 में इनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद अरबाज ने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी रचाई। वहीं बीते साल यानि अक्टूबर 2025 में ये एक बेटी सिपारा खान के पेरेंट्स बने।

Exit mobile version