बॉलीवुड अभिनेता Imran Khan 10 सालों के लंबे ब्रेक के बाद बतौर लीड एक्टर फिल्मों में वापसी करने वाले है। हाल ही में इन्होने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के बारे में अपडेट दिया है।
वर्ष 2008 में फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से डेब्यू करने वाले आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान (Imran Khan) को भला कौन ही भूल सकता है। दरअसल इनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसके लिए इन्हे कंई अवार्ड्स भी मिले थे। इस फिल्म में इमरान के साथ एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आई थी। वहीं इस मूवी के बाद इमरान ने अपने करियर में किडनैप, लक, आई हेट लव स्टोरी और मेरे ब्रदर की दुल्हन सहित कंई हिट फिल्में दी। हालाँकि वर्ष 2015 में फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ की रिलीज के बाद ये एक लंबे बेक पर चले गए थे।
Imran Khan इस फिल्म से करेंगे कमबैक
वहीं अब इमरान खान लगभग 10 वर्षों के लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में वापसी करने वाले है। दरअसल इन्होने अपनी आगामी फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के बारे में जानकारी साझा की है। इमरान ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के सतह बातचीत करते हुए कहा- “मेरी फिल्म अधूरे तुम अधूरे हम की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म प्रोडक्शन स्टेज में है और इस साल के अंत तक इसके रिलीज होने की उम्मीद है।
कैसी है Imran Khan की आने वाली फिल्म
इसके साथ ही Imran Khan ने बताया कि उनकी ये फिल्म उनके अभी के हालातों को दर्शाती है। उन्होंने कहा- “यह एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो अभी मेरे मौजूदा हालातों को दर्शाती है।” बता दे कि इस फिल्म में इनके साथ गुरफतेह सिंह पीरजादा भी अहम भूमिका में नजर आएँगे।
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ ने पूरी की फिल्म ‘Yeh Prem Mol Liya’ की शूटिंग

