इमरान हाश्मी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Awarapan 2’ अपनी तय तारीख पर ही रिलीज की जाएगी। वहीं अब इस फिल्म के ट्रेलर के बारे में भी जानकारी सामने आई है।
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म का सनी देओल की फिल्म ‘बँटवारा 1947’ से क्लैश न हो, इसलिए मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। वहीं अब इमरान ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है।
‘Awarapan 2’ नहीं होगी पोस्टपोन
दरअसल हाल ही में इमरान हाश्मी ने ‘आवारापन 2’ का टीजर शेयर करते हुए बताया कि इस फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी।
इसके साथ ही अभिनेता ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बारे में भी अपडेट दिया है। दरअसल इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि 6 अगस्त को 11 बजकर 11 मिनट पर रिलीज किया जाएगा।
Awarapan का सीक्वल है Awarapan 2
जानकारी के लिए बता दे कि आवारापन 2, 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। इस फिल्म के जरिए इमरान हाश्मी एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार शिवम पंडित के रूप में वापसी कर रहे है। वहीं हाश्मी के अलावा इस फिल्म में दिशा पटानी, और शबाना आजमी सहित कंई सितारे नजर आएँगे
सनी देओल की बँटवारा 1947 से होगी Awarapan 2 की टक्कर
बता दे कि इमरान हाश्मी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। इसी दिन सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बँटवारा 1947’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव होने वाला है।
यह भी देखें: Awarapan 2 Teaser: ‘दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा…’, आवारापन 2 के टीजर में दिखा इमरान हाशमी का 19 साल पुराना अंदाज

