Amitabh Bachchan को सख्त आराम करने की सलाह दी गई है, इसलिए वे कुछ दिनों से अपने फैंस से बातचीत कर नहीं पा रहे है। एक्टर ने हाल ही में…
सदी के महनायाक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भले ही 84 साल के हो गए हो लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी वे फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव है। इतना ही नहीं बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते है। ये लगभग हर रोज अपने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कंई किस्से अपने प्रसंशको के साथ साझा करते रहते है। वहीं पिछले कुछ दिनों से ये ब्लॉग नहीं लिख पा रहे है, जिसके लिए उन्होंने फैंस से माफी मांगी है।
इस वजह से ब्लॉग नहीं लिख पा रहे Amitabh Bachchan
दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और उन्हें सख्त आराम करने की सलाह दी गई है, इसलिए वे ब्लॉग पोस्ट नहीं लिख पा रहे है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “मुझे बेहद सख्त आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है, इसलिए मुझे बातचीत करने की अनुमति नहीं है… कृपया बुरा न माने, माफी चाहता हूँ। जिन लोगों ने मुझे पर्सनली शुभकामनाएँ भेजी है, उनसे माफी चाहता हूँ। आप सभी लोग इसे ही मेरा सम्मानपूर्ण जवाब समझें। उम्मीद है कि आपसे जल्द ही और बात होगी।”
बिग बी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर मांगी माफी
इसके अलावा Amitabh Bachchan ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से भी एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “Apologies… क्षमा प्रार्थी हूँ। कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने को समय निकालने के लिए कहा गया है सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूँ।”
इस शो को होस्ट कर रहे अमिताभ
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो Amitabh Bachchan इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन होस्ट कर रहे है। यह शो आप सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर देख सकते है।
यह भी देखें: Amitabh Bachchan: 83 की उम्र में भी सुपर एक्टिव अमिताभ बच्चन, एक दिन में शूट की 12 शार्ट फिल्में

