
HJTIHH Trailer: पत्नी, प्रेमिका और होने वाले 2 बच्चे… वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज
HJTIHH Trailer : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म लव ट्रायंगल और…
डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (HJTIHH Trailer) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। वहीं आज आखिरकार मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच फंसे वरुण धवन स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर (HJTIHH Trailer) हुआ रिलीज
दरअसल हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर की शुरूवात कोर्ट में खड़े पति-पत्नी वरुण (Jass) और मृणाल (बाणी) से होती है, जो एक दूसरे से तलाक लेने वाले है। दरअसल Jass पिता बनना चाहते है, हालाँकि बाणी अभी बच्चा नहीं चाहती।
इसी बीच वरुण के किरदार की मुलाकात पूजा हेगड़े (प्रीत) से होती है और इनके बीच धीरे-धीरे प्यार पनपता है। हालाँकि तभी वरुण की पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों ही उन्हें बताती है कि वे प्रेग्नेंट है। बस यही से इनकी जिंदगी में अफरा-तफरी मचती है। पत्नी, गर्लफ्रेंड और होने वाले दो बच्चों के बीच फंसे Jass अपनी लाइफ को कैसे सुलझाते है ये तो अब फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा
यहाँ देखिए HJTIHH Trailer:
है जवानी तो इश्क होना की रिलीज डेट
बता दे कि है जवानी तो इश्क होना है’ इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने किया है। वहीं वरुण के साथ इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, मनीष पॉल और चंकी पांडे सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Tera Ho Jaun Song: वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमस्ट्री, रिलीज हुआ HJTIHH का नया गाना