Site icon Filmy Ghost

Awarapan Re-Release: इमरान हाश्मी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘आवारापन 2’ से पहले सिनेमाघरों में री-रिलीज होगा इसका पहला पार्ट 

Awarapan Re-Release Date

Awarapan Re-Release:इमरान हाश्मी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है वहीं इससे पहले इस फिल्म का पहले पार्ट यानी ‘आवारापन’ को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी के फैंस इनकी अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मेकर्स लगातार इस फिल्म से जुड़े अपडेटस साझा करते रहते है। बता दे कि कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। वहीं अब इस फिल्म के पहले पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामन आया है। दरअसल आवारापन 2 की रिलीज से पहले इसके पहले पार्ट को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया था।

बड़े पर्दे पर फिर चलेगा ‘शिवम पंडित’ का जादू: Awarapan Re-Release

बता दे कि 2007 में रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन,ड्रामा फिल्म ‘आवारापन’ भले ही अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो। हालाँकि री-रिलीज के बाद इस फिल्म ने सफलता का एक नया इतिहास रच दिया था और यह एक कल्ट क्लासिक फिल्म बन गयी थी। वहीं अब मेकर्स आवारापन 2 की रिलीज से पहले इसके पहले पार्ट की फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज की योजना बना रहे है।

इस दिन होगी Awarapan Re-Release

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता ‘आवारापन 2’ की रिलीज के दो हफ्ते पहले यानि 31 जुलाई 2026 को ‘आवारापन’ को दोबारा थिएटर्स में री-रिलीज ( Awarapan Re-Release) की योजना बना रहे है। बता दे कि यह फिल्म अपनी भावनातक कहानी और शानदार संगीत के चलते दर्शकों के द्वारा काफी पसंद  की गई थी। वहीं इस मूवी में इमरान हाश्मी के काम की भी काफी सराहना की गई थी, दरअसल शिवम पंडित के किरदार के रूप में इनकी एक्टिंग इनके करियर के सबसे अच्छी परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है।

Awarapan 2 की कास्ट और रिलीज डेट

वहीं बात करें ‘आवारापन 2’ की तो बीते महीनें ही इस फिल्म का टीजर शेयर किया गया था।  इस फिल्म का एक गाना ‘वे जूनून’ भी रिलीज हो चूका है। इस फिल्म का निर्देशन नीतिन कक्कड़ ने किया है। वहीं इमरान हाश्मी के अलावा दिशा पटानी और शबाना आजमी सहित कंई सितारे इस मूवी में नजर आएँगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इमरान हाश्मी की फिल्म ‘आवारापन’ की री-रिलीज के लिए आप कितने एक्साइटेड है, कृपया हमें जरूर बताए। वहीं अगर आपका इमरान की फिल्म ‘आवारापन’ या ‘आवारापन 2’ से जुड़ा कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट सेक्शन में बेझिझक पूछें। 

Exit mobile version