Site icon Filmy Ghost

Amitabh Bachchan: 83 की उम्र में भी सुपर एक्टिव अमिताभ बच्चन, एक दिन में शूट की 12 शार्ट फिल्में

Amitabh Bachchan

सदी के महानायक Amitabh Bachchan भले ही 83 वर्ष के हो चुके हो लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी वे फिल्मों में बेहद एक्टिव है। वहीं हाल ही में बिग बी ने बताया कि…

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्मों और टेलीवजन इंडस्ट्री में बेहद सक्रिय है। भले ही बिग बी की उम्र 83 वर्ष हो चुकी हो लेकिन आज भी वे यंग एक्टर्स की तरफ या यूं कहें उनसे भी ज्यादा काम करते है। दरअसल हाल ही में अमिताभ ने बताया कि उन्हों एक दिन में 12 शार्ट फिल्मों और 2 फोटोशूट पुरे किए और इसके बाद वे सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए ब्लॉग भी लिखते है।

Amitabh Bachchan पूरी की 12 शार्ट फिल्मों की शूटिंग

दरअसल अमिताभ बच्चन ने आज देर रात करीब 3 बजे एक ब्लॉग पोस्ट साझा किया। अपने इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “काम तो काम है, काम तो काम है, काम तो काम है। आज 12 शार्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी की, 2 फोटोशूट किए।”

हर रोज अपने फैंस के लिए ब्लॉग लिखते है बिग बी

Amitabh Bachchan ने आगे लिखा, “और अब आप लोगों के लिए काम कर रहा हूँ। बिना किसी देरी के जुड़ने का यह प्रोसेस ही काम है। बाकि सब तो चलता रहेगा, ये नहीं रुकना चाहिए। शूटिंग वाले दिन से पहले कंई दिनों तक तैयारी करने के बाद भी, पूरी लग्न के साथ स्क्रिप्ट पढ़ना और हालात व नजरिए की वजह से कभी भी समझौता न हो।”

Amitabh Bachchan की अपकमिंग फिल्म

बात करें अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ कि तो ये पिछली बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन को होस्ट करते नजर आए थे। वहीं इसके अलावा ये साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘Vettaiyan’ में नजर आए थे। वहीं अब ये नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएँगे।

यह भी देखें: Abhinav Shukla: KKK 15 की शूटिंग में व्यस्त रुबीना तो घर पर ट्विन्स बेटियों का जन्मदिन मनाते दिखे अभिनव, शेयर की क्यूट तस्वीरें 

Exit mobile version