Kriti Sanon को उनकी रक्षाबंधन के विज्ञापन (Ad) के लिए काफी ट्रोल किया जा रह है। वहीं अब कृति ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन (Ad) में नजर आई। इस विज्ञापन में कृति अपने भाई और डॉग को राखी बांधते हुए नजर आ रही है। वहीं इस Ad में उन्होंने काफी रिवीलिंग कपड़े पहनें थे, जिसके बाद उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तो उनकी ड्रेस को ‘बिकिनी’ ही कह दिया।
Kriti Sanon ने रक्षाबंधन Ad में पहने ऐसे कपड़े
दरअसल हाल ही में कृति सेनन ने एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए रक्षाबंधन का ऐड किया। इस विज्ञापन में कृति ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और स्कर्ट पहनी थी। रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्यौहार पर कृति का ऐसा रिवीलिंग कपड़े पहनना लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
Kriti Sanon के राखी ऐड पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया
इतना नहीं नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए कृति सेनन पर निशाना साधा है। कंगना ने बिना कृति का नाम लिए अपने पोस्ट में लिखा, “ये एक महिला बनने का सबसे खूबसूरत समय है। हमारी अलमारियाँ तरह-तरह के कपड़ों से भरी पड़ी है, आज की महिला एक ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहँगा चोली तक, जींस से लेकर साड़ी तक, बिकिनी से लेकर सलवार कमीज तक, हमारा पास हर प्रकार के ऑप्शन है।”
“कोई अपने भाई को बिकिनी/अंडरगारमेंट में राखी क्यों बांधेगी ? आपके अन्य स्टाइलिंग ऑप्शन कहाँ गए ? हा हा इस विज्ञापन को जानबूझकर घटिया बनाया गया है।”
Kriti Sanon ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
वहीं अब Kriti Sanon ने अपने इस रक्षाबंधन ऐड विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस का कहना है कि संस्कृति और परम्पराएँ दिल में होती है और इसका नेकलाइन से कोई लेना देना नहीं है। दरअसल कृति ने हाल ही में अपन इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “त्यौहारों का महत्व आपके द्वारा पहने गए कपड़ों से नहीं बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होता है, जिन्हे आप दिल से मनाते हो।”
आप महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए- Kriti Sanon
कृति ने आगे लिखा, “रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है। मेरी बहन और मैं एक दूसरे को राखी बाँधते है। हम दोनों जानती है कि हम एक दूसरे की उतनी ही रक्षा कर सकती है, जितनी कि कोई भाई करेगा। हम दोनों एक दूसरे की सुरक्षा, अच्छी हेल्थ और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करते है। और हमारी ये प्रार्थनाएँ हमारे डॉग्स के लिए भी है, आख़िरकार वे भी हमारे परिवार का हिस्सा है।”
“इसके साथ ही आप महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए ? समय के साथ एथनिक फैशन में भी बदलाव आया है। परंतु फिर भी एक महिला का उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान उसके कपड़ों से मापा जाता है। संस्कृति और परम्पराएँ उसके दिल में होती है, उसकी नेकलाइन में नहीं।”
यह भी देखें: Kangana Ranaut: ‘शादी के बारे में तभी सोचें जब आप…’, कंगना रनौत ने यंग लड़कियों को दी सलाह

