Ahaan Panday-Sharvari Wagh की अपकमिंग ‘अनटाइटल्ड’ फिल्म को रिलीज डेट मिल गई है। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2027 में…
‘सैयारा’ फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अहान पांडे (Ahaan Panday) अब एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लेने के लिए तैयार है। दरअसल ये जल्द ही अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएँगे। इस फिल्म में अहान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ( Sharvari Wagh) को लीड रोल निभाते देखा जाएगा। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है।
Ahaan Panday-Sharvari Wagh की फिल्म की रिलीज डेट
दरअसल हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। बता दे कि अहान पांडे और शरवरी वाघ स्टारर इस मूवी को देखने के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल यह फिल्म इस साल नहीं बल्कि अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मार्च 2027 में रिलीज होगी Ahaan Panday-Sharvari Wagh की फिल्म
अहान-शरवरी की यह फिल्म 26 मार्च 2027 को गुड फ्राइडे के अवसर पर थिएटर्स में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल और Aaishvary Thackeray भी अहम रोल में नजर आएँगे।
UK में हुई है ज्यादातर शूटिंग
Ahaan Panday-Sharvari Wagh की यह फिल्म एक्शन-पैक्ड होने वाली है। ऐसे में दर्शक अहान का एक्शन अवतार देखने के लिए बेहद उत्साहित है। बता दे कि इस मूवी की ज्यादातर शूटिंग UK में हुई है।
आदित्य चोपड़ा ने किया है Ahaan Panday-Sharvari Wagh की फिल्म को प्रोड्यूस
बताते चलें कि अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जो इनका साथ में पांचवा कोलैबरेशन है। इससे पहले ये मेरे ब्रदर की दुल्हन, टाइगर जिंदा है, गुंडे और सुल्तान जैस फिल्मों का निर्माण कर चुके है। ऐसे में दर्शक को उनकी इस फिल्म से भी बेहद उम्मीदें है।
क्या आप अहान पांडे और शरवरी वाघ की इस मूवी के लिए एक्साइटेड है, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएँ।

