Bollywood

Cannes 2026 से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक, फ्लोरल प्रिंट गाउन में कहर ढाते नजर आई एक्ट्रेस 

Cannes 2026 : आलिया भट्ट ने 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी के लिए एक बेहद ही खूबसूरत हैंड पेंटेड गाउन पहना था, जो उनकी खूबसूरती में और भी चार चाँद…

कांस फिल्म फेस्टिवल के 79वें संस्करण की आज 12 मई को शुरूवात हो चुकी है, जो अगले 10 दिनों तक यानि 23 मई तक चलेगा। वहीं कंई बॉलीवुड सेलेब्स भी सी इवेंट में शामिल होने के लिए वहां पहुँच चुके है। हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट का कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) की ओपनिंग सेरेमनी से फर्स्ट लुक सामने आया है।

Cannes 2026: आलिया भट्ट का हैंड-पेंटेड गाउन

दरअसल कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन आलिया ने लाइट पेस्टल शेड्स का एक शानदार गाउन पहना था, जिसपर हल्के नीले, ग्रीन और ब्लू कलर से काम किया गया था। इस ड्रेस मे आलिया किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी।

मिनिमल मेकअप और जूलरी के साथ पूरा किया लुक

वहीं Cannes 2026 में इस ऑउटफिट के साथ आलिया ने बेहद मिनिमल मेकअप और जूलरी कैरी की। दरअसल इन्होने अपने बालों का बन बनाया हुआ था। वहीं कानों में स्टड इयरिंग्स और बेहद मिनिमल मेकअप और एक्सेसरीज के साथ वे काफी एलिगेंट लग रही थी।

सेलेब्स को पसंद आया आलिया का Cannes 2026 का ये लुक

सामने आई तस्वीरों में आलिया को एक से बढ़कर एक स्टाइलिश  पोज देते देखा जा सकता है। इनका ये प्रिंसेस और ड्रीमी अवतार फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। करण जौहर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बेहद खूबसूरत, बेबी गर्ल।” शरवरी वाघ ने लिखा, “OMG, स्टन्निंग।” सोनी राजदान ने लिखा, “उफ्फ, उफ्फ, उफ्फ बेहद खूबसूरत डार्लिंग।” शाहीन भट्ट ने लिखा, “मेरी वाटरलीली।”

इसके अलावा भी आलिया के इस पोस्ट पर नेहा धूपिया और शिबानी अख्तर सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं फैंस को भी आलिया का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।

यह भी देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version