Bollywood

Anees Bazmee: अक्षय कुमार और विद्या बालन ने पूरा किया अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड फिल्म का केरल शेड्यूल 

अक्षय कुमार और विद्या बालन एक बार फिर स्क्रीन साझा करते नजर आएँगे। दरअसल ये दोनों Anees Bazmee की अनटाइटल्ड फिल्म…

‘भूल भुलैया’ और ‘हे बेबी’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुकी लोकप्रिय जोड़ी अक्षय कुमार और विद्या बालन एक बार फिर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएँगे। दरअसल ये दोनों कलकार अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की एक अनटाइटल्ड फिल्म में साथ नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग अब शुरू हो चुकी है। वहीं अब अक्षय ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने इस मूवी का केरलम शेड्यूल पूरा कर लिया है।

Anees Bazmee की अपकमिंग फिल्म का केरल शेड्यूल पूरा

दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्हें विद्या बालन और राशी खन्ना के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्होंने इस मूवी का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है।

अक्षय ने डायरेक्टर और को-स्टार्स का जताया आभार

अक्षय ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “केरलम शेड्यूल पूरा हुआ। खूबूसरत जगहों पर अच्छे लोगों के साथ काम करने का मजा ही कुछ और है। कैमरे के पीछे की मस्ती के लिए हमारे निर्देशक Anees Bazmee और मेरे अद्भुत को-स्टार्स विद्या, राशी, छोटा राजपाल और पूरी टीम को बहुत सारा प्यार। यह बेहद खास रहा।”

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके अक्षय-विद्या

जानकारी के लिए बता दे कि अक्षय कुमार और विद्या बालन इससे पहले साल 2007 में रिलीज हुई हॉरर कॉमडी फिल्म ‘भूल-भुलैया’ में साथ काम कर चुके है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। वहीं इसके अलावा भी ये दोनों कलाकार Heyy Baby (2007) और मिशन मंगल (2019) में साथ काम कर चुके है। ऐसे में ये इनकी साथ में चौथी फिल्म होने वाली है, जिसके लिए फैंस भी काफी उत्साहित है।

कुछ दिनों पहले हुई थी Anees Bazmee की फिल्म की अनाउंसमेंट

बता दे कि अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहल विद्या बालन के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी इस फिल्म की जानकारी दी थी। इस वीडियो में ये दोनों फिल्म की शूटिंग क लिए केरल रवाना होते नजर आ रहे थे। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नेक्स्ट स्टॉप: भगवान का अपना शहर, जादुई केरलम। अनीस बज्मी के साथ अगली फिल्म, मेरी और विद्या की साथ में चौथी फिल्म। मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का गुड लक चार्म बरकरार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version