
Maa Inti Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान
Maa Inti Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट ऑफिशियली अब अनाउंस कर दी गई है। दरअसल ये फिल्म…
साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग मूवी मा इंटी बंगारम (Maa Inti Bangaaram) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल यह मूवी पहले 15 मई को रिलीज होनी थी। परंतु मेकर्स ने पहले IPL के चलते इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया था, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
सामंथा रुथ प्रभु की Maa Inti Bangaaram इस दिन होगी रिलीज
दरअसल हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने खुद मा इंटी बंगारम से अपना न्यू लुक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में सामंथा साड़ी पहने और हाथों में बंदूक उठाए काफी इंटेंस लुक में नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस की आँखों में गुस्सा साफ झलक रहा है।
वहीं इसके साथ ही सामंथा ने अपनी इस फिल्म की नई रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। दरअसल ‘मा इंटी बंगारम’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Maa Inti Bangaaram में नजर आएँगे ये सितारे
बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है। वहीं सामंथा रुथ प्रभु के अलावा गुलशन देवैया, गौतमी, दिंगथ मनचले और श्रीमुखी सहित कंई कलाकार नजर आएँगे।
सामंथा रुथ प्रभु के अन्य प्रोजेक्ट्स
बात करें सामंथा रुथ प्रभु की अन्य प्रोजेक्ट्स कि तो Maa Inti Bangaaram के अलावा सामंथा ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ वेब सीरीज में नजर आएंगी। इस सीरीज में इनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अली फैजल और वामिका गब्बी नजर आएंगी। राज और डीके द्वारा निर्मित यह वेब सीरीज आने वाले समय में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।