Samreen Kaur Birthday: क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस समरीन कौर आज अपना बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर अर्शदीप ने अपनी पार्टनर के लिए…
फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल ये क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को डेट कर रही है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। इसे अलावा ये सोशल मीडिया के जरिए भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते है। इसी बीच आज समरीन के बर्थडे (Samreen Kaur Birthday) पर भी अर्शदीप ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है।
गर्लफ्रेंड Samreen Kaur Birthday पर अर्शदीप का प्यार भरा पोस्ट
दरअसल आज समरीन कौर अपना 27वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इन तस्वीरों में दोनों को साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है।
एक तस्वीर में दोनों गोल्डन टेंपल में नजर आ रहे है। इस दौरान दोनों को ट्रेडिशनल ऑउटफिट में देखा जा सकता है। अर्शदीप ने जहाँ वाइट कुर्ता-पायजामा पहना है, वहीं समरीन पर्पल सूट में नजर आ रही है।
अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड को बताया स्मार्ट, खूबसूरत और मैच्योर
इसके अलावा दोनों कभी साथ में ट्रेवल करते तो कभी क्यूट से पोज देते नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्शदीप ने अपनी लेडी लव के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी जान। मेरी क्रेजी, स्मार्ट, खूबसूरत और मैच्योर पार्टनर।” वहीं एक अन्य फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भगवान आपको वो सब कुछ दे, जो आप चाहती है।”
यह भी देखें:
Bhai Tera Star Hai Trailer रिलीज, स्ट्रगलिंग एक्टर अजय के रोल में छा गए राघव जुयाल

