Site icon Filmy Ghost

Kangana Ranaut ने Sonakshi Sinha पर साधा निशाना ? कहा- ‘मुस्लिम से शादी के बाद सोच’

Kangana Ranaut and sonakshi sinha controversy

Kangana Ranaut ने कहा कि ये आजकल बिल्कुल पॉकेटमार की तरह कपड़े पहनती है और इस्लाम के संपर्क में आते ही इनकी सोच…

बीजीपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कोई बात हो या फिर पॉलटिक्स से जुड़ा कोई मुद्दा, ये है चीज पर बेबाकी से अपनी राय रखती है। इसी बीच हाल ही कंगना ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट साझा किए है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इन्होने ये सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के लिए कहा है।

क्या Kangana Ranaut ने Sonakshi Sinha को कहा- ‘पॉकेटमार’

दरअसल Kangana Ranaut ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट को रीशेयर करते हुए अपने विचार रखते थे। एक्ट्रेस ने जो पोस्ट रीशेयर किया था, उसमें लिखा था कि- एक एक्ट्रेस नीट प्रोटेस्ट पर कूद-कूद के वीडियो बना रही थी लेकिन वो झारखंड प्रोटेस्ट पर चुप है। Guess Who ?’ इस पोस्ट पर कंगना का लाइक भी नजर आ रहा है।

वहीं अब कंगना रनौत ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कभी इस पोस्ट को लाइक नहीं किया और उनका ये लाइक नकली है। दरअसल उन्होंने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, “आजकल बहुत नकली खबरें चल रही है और इसी प्रकार मेरा ये लाइक भी नकली है। मैं कभी भी किसी को बॉडी शेम नहीं करती। लेकिन मैंने एक एक्ट्रेस को नोटिस किया है जो इन दिनों पॉकेटमार की तरह कपड़े पहनती है और उन्ही की तरह बोलती है।”

आप पहले बहुत अच्छे कपड़े पहनती थी- Kangana Ranaut

कंगना ने आगे लिखा, ‘वो इन दिनों हाफ पैंट्स और उल्टी टोपी पहनती है और प्रदर्शनकारियों के गटरछाप बिहेवियर को प्रमोट करती है। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि आप कैसे कपड़े पहनते हो, ये दिखाता है कि आप किसी रिलेशनशिप में कैसा महसूस कर रहे हो।”

“प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर आपका आदमी आपको जेबकतरों की तरह महसूस करा रहा है, तो मुझे बेहद दुख है, आप पहले बहुत अच्छे से बोलती थी और बहुत अच्छे कपड़े पहनती थी, आपको ये क्या हो गया है। राय हमेशा आपकी है लेकिन आप अपनी स्टाइलिंग को और बेहतर कर सकती हो। अगर आपको कोई मदद चाहिए तो मैं हमेशा आपके लिए मौजूद हूँ।”

Kangana ने कहा- इस्लाम के संपर्क में आती है इनकी सोच बदल जाती है

इसके अलावा कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर करते हुए भी इसी एक्ट्रेस पर निशाना साधा है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने ये सब बातें सोनाक्षी सिन्हा के लिए कही है।

इस वीडियो में कंगना कहती है, “हमारी फिल्म इंडस्ट्री की एक बहन है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कंई बेटियाँ-बहनें है, जिन्हे हमने बेहद करीब से देखा है और जाना है। हम देखते है कि वे है तो हिंदू, लेकिन पॉलटिक्स और धर्म को लेकिन उनकी कोई विचारधारा नहीं है, वे बहुत न्यूट्रल रहती है। लेकिन जैसे ही वे शादी, रिलेशनशिप या दोस्ती के जरिए इस्लाम के संपर्क में आती है, वे इतनी कट्टर वामपंथी बन जाती है, जो ठीक है, सविंधान आपको आजादी देता है कि आप जिस तरह का धर्म अपनाना चाहते है वो अपना सकते है लेकिन जब हिंदू बेटियों की बात आती है…”

दोगली सोच और दोगले विचार बिल्कुल नहीं चलेंगे- Kangana Ranaut

वहीं वीडियो में आगे Kangana ने अपनी ट्रोलिंग पर भी बात की है। दरअसल सोशल मीडिया पर कंई लोग इनके पुराने वीडियो शेयर कर कह रहे है कि ये भी तो पार्टी करती थी। वीडियो में आगे एक्ट्रेस कहती है- “आज मैं खुद को डिफेंड नहीं करुँगी कि मैंने आइटम नंबर के खिलाफ, पेरिटी के खिलाफ, हीरो के खिलाफ बहिस्कार किया, नेपोटिजम के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हाँ, आप कह सकते है कि मैं मॉडरेट हिंदू थी, मगर आज मैं BJP और RSS की आइयोडोलॉजी को अपनाना चाहती हूँ, हाँ मुझे संघी बनना है, मुझे कन्वर्ट होना है। तो मैं क्यों नहीं कन्वर्ट हो सकती है।”

“जब हिंदू बेटियों की बात आती है तो ये समाज के ठेकेदार हमारे 10 साल पुराने वीडियो निकलकर बोलते है कि- तुम भी तो पार्टी करती थी, तुम तो ये करती थी वो करती थी। ठीक है, मैं सब कुछ करती थी। तो आज मुझे एक डिफाइंड और अवेकेंड (जागृत) हिंदू बनना है, तो मेरे लिए क्यों ये रास्ता बंद है। तो ये दोगली सोच और दोगले विचार बिल्कुल नहीं चलेंगे।”

कंगना रनौत के इस पोस्ट पर आपके क्या विचार है, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएँ।

Exit mobile version