Mrunal Thakur और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को बीते दिनों एक ही कैफे से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों के डेटिंग के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं अब मृणाल ने खुद…
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का नाम पिछले काफी दिनों से क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग जोड़ा जा रहा है। दरअसल बीते दिनों इन दोनों स्टार्स को एक ही समय पर (लेकिन अलग-अलग ) मुंबई के एक कैफे से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। बस यही सब देख सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे है कि ये दोनों डेट कर रहे है। वहीं अब मृणाल ने खुद इन सब अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
Mrunal Thakur और यशस्वी जायसवाल एक कैफे में हुए थे स्पॉट
दरअसल हाल ही में मृणाल ठाकुर ने इंस्टा के एक ऐसे पोस्ट पर कमेंट किया, जिसमें उनका नाम क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग जोड़ा जा रहा था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने से उम्र में 10 साल छोटे जायसवाल को डेट करने की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया।
यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग पर मृणाल ने कही ये बात
दरअसल Mrunal Thakur ने लिखा, “भाई रिलैक्स, मुझे दिखाओ, एक साथ कहाँ ? कैसे यार आप लोग इतने पढ़े-लिखे लोग ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते है ?” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कंटेंट क्रिएटर्स को देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह भी दी। मृणाल ने आगे लिखा, “देश में क्या कुछ नहीं हो रहा, Gen-Z से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइये।”
एक्टर धनुष संग भी जुड़ चूका मृणाल का नाम
बता दे कि ये पहली बार नहीं है जब Mrunal Thakur नाम ऐसे किसी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले इनका नाम एक्टर धनुष के साथ भी जोड़ा जा चूका है। इतना ही नहीं यहां तक खबर आई थी कि मृणाल और धनुष जल्द ही शादी भी करने वाले है हालाँकि तब भी मृणाल ने क्लियर किया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
यह भी देखें: Imran Khan: 10 साल बाद लीड एक्टर के रूप में वापसी कर रहे इमरान खान, शेयर की अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी

