Yami Gautam ने हाल ही में अपने 14 साल के फिल्मी करियर में पहली बार नेशनल अवार्ड जीता। वहीं इतना बड़ा सम्मान पाकर यामी काफी भावुक हो गई और उन्होंने अपनी जर्नी…
बीते दिन गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) में 72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) को भी बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। दरअसल इन्हे ये अवार्ड इनकी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला। बता दे कि यामी के लिए ये पुरष्कार काफी मायने रखता है, दरअसल ये उनके करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरष्कार है। वहीं अब हाल ही में यामी ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए खुशी जाहिर की है।
Yami Gautam ने ‘आर्टिकल 370’ फिल्म के निर्माताओं का जताया आभार
सामने आई तस्वीरों में यामी गौतम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी देखने लायक है। वहीं इस तस्वीर के साथ यामी ने लिखा, “आप हर रोज प्रयास करते है, मेहनत करते है। आप इस उम्मीद से काम करते है कि एक दिन एक अवसर आपके सामने आएगा। एक ऐसा अवसर जिसमें आप एक कलाकार के रूप में खुद को व्यक्त कर सकेंगे, बिल्कुल वैसे ही जैसे आपने सपना देखा था… और फिर एक दिन वो पल आता है।”
Yami Gautam ने कहा- “आज जब मैंने इस नेशनल अवार्ड को थामा है, तो मैं कृतज्ञता की एक भावना महसूस कर रही हूँ। और ये केवल इस अवार्ड के लिए नहीं, बल्कि हर उस चीज के लिए जिसने मुझे यहां तक पहुँचाया। वे लोग जिन्होंने मुझ पर विश्वाश किया, वो हर एक सीख,वो संघर्ष, वो प्रार्थनाएँ और ये जर्नी। आदित्य धर और लोकेश धर का दिल से आभार जिन्होंने जीवन भर के लिए मुझे ये रोल दे दिया और मुझ पर विश्वाश किया।”
यामी ने ‘आर्टिकल 370’ के डायरेक्टर और दर्शकों के लिए लिखा खास नोट
Yami Gautam ने आगे लिखा, “आदित्य आप एक सच्चे लीडर और दूरदर्शी रहे है, जो अपना बेस्ट देने और ऐसी कहानियाँ देने में विश्वाश रखते है, जो हमें अपने राष्ट्र पर गर्व महसूस कराए। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर, पूरी टीम और दर्शकों का धन्यवाद किया है।
नेशनल अवार्ड जीतने के बाद Yami Gautam ने पेरेंट्स और सिब्लिंग्स के लिए लिखी ये बात
इतना ही नहीं यामी की इस जर्नी में उनके परिवार का भी काफी योगदान रहा है। ऐसे में नेशनल अवार्ड जीतने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली का भी आभार जताया है। यामी ने लिखा, “और हाँ, हर एक सपने के पीछे एक परिवार होता है, जो चुपचाप इसे संभव बनाने का प्रयास करता है। मैं उस परिवार के लिए भगवान का पर्याप्त धन्यवाद नहीं सकती जो मेरे पास है। मेरे प्यारे माता-पिता- आपके बिना शर्त के प्यार, प्रार्थनाओं और बलिदान के लिए। आदित्य के पेरेंट्स- आपके निरंतर प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।”
“मेरे प्यारे सिब्लिंग्स- सुरीली, ओजस, जसराज, जिमी भैया, क्रिस्टल, मेरा प्यार भतीजा सैभंग और मेरा बेटा वेदावीद आप अभी को भी धन्यवाद, मेरी ताकत बनने के लिए, उन तरीकों से शायद जिन्हे आप कभी जान भी नहीं पाओगे।”
बेटे वेदावीद और पति आदित्य धर पर Yami Gautam ने लुटाया प्यार
यामी ने आगे लिखा, “वेदावीद- तुमने मुझे बेहद असाधारण तरीके से ताकत दी है। जब ये फिल्म बन रही तो तुम मेरे साथ थे, इस दुनिया में कदम रखने से पहले भी, तुमने मुझे तब आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। मेरे पति आदित्य- आप मुझे हर दिन मेरा बेस्ट वर्जन बनने के लिए मुझे इंस्पायर करते हो। आप हर एक चैप्टर में मेरे साथ खड़े रहे हो, मेरे सपनों को अपने ही सपनों की तरह सेलिब्रेट किया। आपने मुझ पर तब भी भरोसा रखा, जब मुझे खुद भी विश्वाश नहीं था।”
“आज इस सम्मान के साथ यहाँ खड़ी होकर मैं एक कलाकार के रूप में, एक महिला के रूप, एक माँ के रूप में और सबसे बढ़कर तुम्हारी पत्नी के रूप में तुम्हारे साथ इस अनमोल पल को साझा करते हुए मैं इससे ज्यादा गर्व महसूस नहीं कर सकती।
सफलता के लिए यामी गौतम ने दिया ये मंत्र
Yami Gautam ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “यह अवार्ड इस बात की याद दिलाता है कि सपनों को पूरा होने में समय लगता है, दृढ़ता मायने रखती है, यह याद दिलाता है कि वह अवसर जिसका आप इंतजार करते हो, वह आपको तब मिलता है, जब आपको इसकी बेहद कम उम्मीद होती है। और जब आपको वह अवसर मिलता है, तो आपको अपना सबकुछ देने के लिए तैयार रहना चाहिए।”
यामी ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “काम करते रहो, विश्वाश करते रहो और अपने दिल में उम्मीद लेकर लगातार प्रयास करते रहो। क्योंकि एक दिन, वह पल शायद तुम्हारा हो।”
हमारी तरफ से भी Yami Gautam को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड जीतने पर बहुत-बहुत बधाई।

