Disha Salian Case

Disha Salian Case में नाम घसीटे जाने से परेशान है सूरज पंचोली, कहा- ‘मुझे जान से मारने की धमकियाँ मिल रही’ 

Disha Salian Case में नाम आने पर एक्टर सूरज पंचोली काफी परेशान है। सूरज ने कहा कि वे कभी भी दिशा से नहीं मिले और न ही कभी…

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान का केस (Disha Salian Case) एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल दिशा की मौत के 6 साल बाद बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर CBI ने इस केस में FIR दर्ज कर फिर से जाँच शुरू कर दी है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने इस केस में में कंई बड़े नेताओं और अभिनेताओं के नाम दर्ज कराए है, जिसमे एक्टर सूरज पंचोली का नाम भी शामिल है। वहीं अब सूरज ने इस मामले में रिएक्ट किया है।

Disha Salian Case: सूरज पंचोली को मिल रही धमकियाँ

दरअसल हाल ही में सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि इस केस Disha Salian Case से उनका लेना देना नहीं है और इस मामले में उनका नाम जबरदस्ती घसीटा जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि वे अपने जीवन में कभी भी दिशा सालियान से नहीं मिले।

सूरज ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं ये एक बार फिर कह रहा हूँ। मुझे खुद को एक बार फिर रिपीट करना पड़ रहा है क्योंकि मुझे पता है कि लोग नहीं समझते। मैं कभी भी दिवंगत दिशा सालियान (Disha Salian Case) और आदित्य ठाकरे से नहीं मिला। एक बार भी नहीं, ना सीधे तौर पर और ना ही इनडायरेक्टली। और फिर भी ऑनलाइन गालियाँ रुक नहीं रही है। मुझे हर संभव नाम से बुलाया गया और इतना ही नहीं मुझे जान से मारने की धमकियाँ भी मिली। लोगों को लगता है कि मैं डर जाऊँगा, लेकिन मैं नहीं डरा।”

मैंने पहले ही अपनी लाइफ के कंई साल खो दिए… सूरज पंचोली

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने सालों से अपना नाम ऐसे मामलों में घसीटते हुए देखा है, जिससे मेरा कोई लेना देना नहीं था। मैंने अपनी लाइफ के कंई साल इसमें खो दिए, ऐसे साल जो मुझे वापिस नहीं मिल सकते। और अब जब मैं अपनी लाइफ को, अपने करियर को और अपने भविष्य को दोबारा से बनाने का प्रयास कर रहा हूँ, तो मैं चुप नहीं रह सकता और दोबारा ये सब होते नहीं देख सकता। अगर मुझे किसी बात का डर होता तो मैं भी अन्य लोगों की तरह चुप रहता लेकिन मैं इसके ठीक उल्टा कर रहा हूँ। क्योंकि मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है।”

सूरज पंचोली ने मीडिया से की ये रिक्वेस्ट

Disha Salian Case के बारे में अपना नाम आने पर सूरज ने आगे लिखा, “मैं जाँच एजेंसियों से रिक्वेस्ट करता हूँ कि इस मामले की अब बिना किसी देरी के अच्छी तरह से जाँच करें। और अगर इस मामले में मेरे खिलाफ एक छोटा सा भी सबूत और या मेरी कोई भागीदारी मिलती है, तो उसके लिए सजा भुगतने के लिए तैयार हूँ। लेकिन अगर जाँच एजेंसियों द्वारा की गई जाँच में ये पता चलता है कि मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं ,है तो मैं जाँच एजेंसियों और इस कथित ‘सच्ची मीडिया’ से कहना चाहूँगा कि कृपया इसे जोर-जोर से और साफ-साफ कहें।”

Disha Salian Case: सूरज ने कहा मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं

सूरज ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि- “ये सब लोगों के लिए मनोरंजन और डिनर टाइम स्टोरी हो सकती है लेकिन ये मेरी लाइफ है। हर एक हेडलाइन, हर आरोप और हर कयास के पीछे एक इंसान है, जिसे इसके परिणाम भुगतने पड़ते है। क्योंकि मैं भी एक इंसान हूँ, मेरी भी एक लाइफ है और मैं उस लाइफ को फिर से समेटने की कोशिश कर रहा हूँ। मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए। मैं नहीं कह रहा कि कोई मेरी साइड ले। मैं पारदर्शिता चाहता हूँ। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।”

Disha Salian Case में नाम आने पर सूरज को सता रहा इस बात का डर

सूरज पंचोली ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “मुझे सचमुच नहीं पता कि इससे ज्यादा मैं और क्या ही कर सकता हूँ। मैं सहयोग कर चूका हूँ। मैं प्रश्नो के जवाब दे चूका हूँ। मैं अपने आप को उपलब्ध करा चूका हूँ। मैं ये साफ-साफ कह चूका हूँ कि मैं किसी भी तरह की इन्वेस्टीगेशन को फेस करने के ले तैयार हूँ। मैं बस यही चाहता हूँ कि सच्चाई सबके सामने आए।”

“मुझे बस इसी बात का डर है कि मैं  अपनी जिंदगी के और साल बस इस बात में न गँवा दूँ, जिससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। इसलिए कृपया पूरी तरह से जाँच करें और लोगों को जवाब दें। और अगर ये बात सच है कि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है, तो कृपया मुझे मेरी लाइफ शांति से जीने दें।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version