Govinda

Govinda ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल संग किए लालबागचा राजा के दर्शन, पत्नी सुनीता ने कहा- ‘धोखेबाज’ 

बॉलीवुड एक्टर Govinda हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे । वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने…

बॉलीवुड के टॉप एक्टर रहे गोविंदा (Govinda) पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल पत्नी सुनीता आहूजा ने  इनपर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर और धोखा देने सहित कंई गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल सुनीता ने कहा था कि इन्हे शर्म आनी चाहिए कि वे अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूमते है। दरअसल गोविंदा को अक्सर अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया जाता है, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें काफी वायरल होती रहती है। वहीं अब एक बार फिर इन दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया।

Govinda ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद

दरअसल गोविंदा हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। ध्यान देने वाली बात ये थी कि बप्पा के दरबार में वे अकेले नहीं बल्कि अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंची थे।  इस दौरान दोनों ने साथ में बप्पा क आशीर्वाद लिया और कैमरे के लिए पोज भी दिए। लुक की बात तो कोमल ने इस दौरान पीले रंग की साड़ी पहनी थी। वहीं Govinda वाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए।

Govinda को कोमल संग देख भड़की पत्नी सुनीता

वहीं जैसे ही गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड की ये तस्वीरें और वीडियो सामने आई, तो ‘हीरो नंबर 1’ की पत्नी सुनीता आहूजा भड़क उठी। दरअसल गोविंदा की पत्नी ने इनडायरेक्टली उन्हें धोखेबाज कहा। सुनीता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जानवरों से प्यार करो, इंसानो से नहीं, धोखेबाज होते है इंसान। इंसानो से जितना भी प्यार करो, फायदा नहीं है… धोखा ही देते है।” यह भी देखें: Govinda रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल संग स्पॉट हुए, भड़की पत्नी सुनीता आहूजा, कहा-‘बेटी की उम्र की लड़की के साथ’

गोविंदा और सुनीता आहूजा का नहीं हो रहा तलाक, एक्टर की पत्नी ने वापिस ली Divorce की अर्जी 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version