Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda और रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, ‘कॉफी विद करण’ कॉन्ट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी 

Vijay Deverakonda और रश्मिका मंदाना ने कॉफी विद करण एपिसोड के बाद हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। दोनों ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए…

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कपल विजय देवेरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुँचे थे। करण संग बातचीत में विजय ने बताया कि रश्मिका ने एक साल तक लगातार यानि करीब 100 बार उनसे शादी के लिए पूछा था। वहीं इसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर विजय को रेड फ्लैग बताने लगे और उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब रश्मिका और विजय ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिश्ते की सच्चाई बताई और साथ ही ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

रश्मिका ने Vijay संग रिश्ते पर की बात

दरअसल रश्मिका मंदाना ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इंटरनेट पर मौजूद मेरे प्यारे लोगों, वे लोग जो दिल से प्यार करते है और वे सभी जो हमेशा कड़वाहट से भरे रहते है। इस पुरे मामले में मेरे और विज्जु को लेकर मेरी तरफ से बस दो बातें।”

“आमतौर पर मैं इन सब चीजों पर बात नहीं करती, क्योंकि हर किसी को अपनी राय रखने का हक है। कभी-कभी मैं भी इन सब चीजों के बारे में पढ़ती हूँ और हर एक अलग नजरिया समझने को कोशिश करती हूँ। लेकिन इस समय हमारे इंटरव्यू को लेकर जो उन्माद मचा हुआ है, इसमें लोग अपनी राय रखने से ज्यादा किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में लग रहे, जिसपर अपना गुस्सा निकल सकें।”

100 क्या 1000 बार ये कर सकती हूँ- रश्मिका मंदाना

रश्मिका ने आगे लिखा, “कहीं न कहीं इस मामले का पूरा मुद्दा ही खो गया है। शायद शुरूवात में भी वो मुद्दा था ही नहीं, हो सकता है कि आपमें से कुछ लोग इसे देखना ही नहीं चाहते। मैं यह सब इसलिए लिख रही हूँ, क्योंकि मैं उन सभी लोगों की भावनाओं की रक्षा करना चाहती हूँ, जो प्यार में विश्वाश करते है। और मुझे पूरी उम्मीद है कि हर किसी को इस कहानी का अलग नजरिया समझ में आएगा। हमारी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगातार लगातार राय, कमेंट्स और बिन मांगी गई सलाहों को बौछार हो रही है।”

“सबसे पहली बात ये अभी नंबर या एक साल के बारे में नहीं था। हाँ, उस बारे में बात हुई थी लेकिन हम में से किसी ने भी ग्रैंड प्रपोजल नहीं नहीं किया था।” वहीं इसके बाद रश्मिका ने आगे अपने पोस्ट में विजय की काफी तारीफ की है और इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वे अपने प्यार के लिए ऐसी चीजें 100 बार क्या 1000 बार भी कर सकती है।

विजय देवरकोंडा ने ट्रोलर्स को लताड़ा

वहीं इसके अलावा विजय देवरकोंडा ने भी अपनी वाइफ रश्मिका मंदाना संग रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। इस वीडियो में विजय ने अपनी वाइफ को पीठ पर उठाया हुआ है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी वाइफ, मेरी वीमेन, मेरी लाइफ का सबसे खूबसूरत पार्ट जिसे मैंने बिल्कुल सही चुना है। जो लोग हमारी चिंता करते है, मैं उन्हें बता दूँ कि हम दोनों बेहद खुश है। मैं खुद को बेहद खुशनसीब मानता हूँ। अगर पूरी दुनिया एक तरफ हो और हम दोनों दूसरी तरफ, तो ऐसे ही सही। उन सभी लोगों को बहुत सारा प्यार जो प्यार का जश्न मनाते है और सादगी से खुशी-खुशी जीना जानते है। अब बिना किसी दया या सम्मान के बाकि सब लोग भाड़ में जाओ। देवेरकोंडा विजय साईं।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version