Operation Sindoor

Operation Sindoor में लीड रोल निभांएगे कार्तिक आर्यन, ‘पहलगाम आतंकी हमले’ पर आधारित फिल्म का विवेक अग्निहोत्री करेंगे निर्देशन 

Operation Sindoor: कार्तिक आर्यन विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ऑपरेशन सिंदूर में लीड रोल निभाएंगे ? बता दे कि ये फिल्म 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले…

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। वहीं अब इनकी अगली फिल्म के बारे में अपडेट सामने आया है। दरअसल ‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में लीड रोल में नजर आएँगे।

विवेक अग्निहोत्री ने इसी साल की थी Operation Sindoor की अनाउंसमेंट

बता दे कि विवेक अग्निहोत्री ने इसी साल यानि मार्च 2026 में एक पोस्ट शेयर करते हुए ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, “भूषण कुमार और मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हाथ मिलाया है- एक ऐसी कहानी जिसने उपमहाद्वीपों में सुरक्षा की परिभाषा ही बदल दी और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से जुड़े धोखे का पर्दाफाश किया।”

इस किताब पर आधारित होगी ‘Operation Sindoor’

अग्निहोत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा था, “यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल K.J.S. टाइनी ढिल्लों की किताब ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद की परिस्थितियों पर आधारित और भारतीय सशस्त्र बालों के विभिन्न अंगों के साथ जमीनी स्तर पर की गई व्यापक रिसर्च की कहानी असलियत से जुड़ी है। इसका मकसद शोर मचाना नहीं बल्कि तथ्यों स्पष्टता और सिनेमा के जादू के जरिए उस असलियत का सामना करना है।”

Operation Sindoor में लीड रोल निभाएंगे कार्तिक

बता दे कि पहले इस फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए वरुण धवन का नाम सामने आ रहा था, वहीं अब कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में लीड रोल निभांएगे। हालाँकि अभी इस फिल्म के लिए उनके नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। वहीं अगर कार्तिक इस फिल्म में लीड रोल निभाते है तो ‘चंदू चैंपियन’ के बाद इन्हे एक बार फिर सैनिक के रोल में देखा जाएगा।

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में

वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की अन्य फिल्मों की तो आने वाले समय में इनकी एक के बाद एक कंई फिल्में रिलीज होंगी। दरअसल इन दिनों ये शिमित अमिन की फिल्म ‘कैप्टेन इंडिया’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। इसके अलावा ये जल्द ही अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएँगे। इस फिल्म में इन साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला लीड रोल में नजर आएंगी।

इसके अलावा कार्तिक के पास करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला- नागलोक का पहला कांड’ भी है। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी यह फिल्म फरवरी 2027 में रिलीज हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version