Sunny Deol Batwara 1947 Movie

सनी देओल ने माँ प्रकाश कौर को डेडिकेट की अपनी फिल्म ‘बँटवारा 1947’, बताया कब रिलीज होगा ट्रेलर 

सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘Batwara 1947’ को अपनी माँ प्रकाश कौर को डेडिकेट किया है। बता दे कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के…

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल जल्द ही आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बँटवारा 1947 (Batwara 1947) में नजर आएँगे। बता दे कि इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रीति जिंटा लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रही है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। वहीं अब सनी ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बारे में भी अपडेट दिया है।

‘Batwara 1947’ को सनी देओल ने माँ को किया डेडिकेट

दरअसल हाल ही में सनी देओल ने अपनी माँ प्रकाश कौर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि वे अपनी इस फिल्म को अपनी माँ को  समर्पित कर रहे है।

दरअसल इस पोस्ट के कैप्शन में देओल ने लिखा, “मेरी माँ ही मेरा रब है। मेरा प्यार, मेरा हौंसला और मेरी ताकत। बँटवारा 1947, मैं अपनी माँ और दुनिया की हर माँ को समर्पित करता हूँ।”

sunny deol with mother prakash kaur

कब रिलीज होगा होगा Batwara 1947 Trailer

वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने Batwara 1947 के ट्रेलर रिलीज के बारे में भी अपडेट दिया है। बता दे कि इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि 28 जुलाई 2026 को रिलीज होगा।

भारत-पाक विभाजन पर आधारित है ‘बँटवारा 1947’

जानकारी के लिए बता दे कि सनी देओल की फिल्म ‘Batwara 1947’ भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस पीरियड ड्रामा मूवी की कहानी मशहूर राइटर असगर वजाहत के नाटक ‘जिसने लाहौर नी वेख्या, ओ जम्या नई’ से प्रेरित बताई जाती है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।

Batwara 1947 की कास्ट और रिलीज डेट

इस फिल्म में सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फैजल और अभिमन्यु सिंह सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानि 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें: Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का बदला टाइटल, इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top