Jaya Krishna uncle mahesh babu

Mahesh Babu ने भतीजे Jaya Krishna को डेब्यू फिल्म के लिए दी शुभकामनाएँ, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बारे में कही ये बात 

महेश बाबू ने अपने भतीजे Jaya Krishna को उनकी डेब्यू फिल्म ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ के लिए शुभकामनाएँ दी है। बता दे कि इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी व एक्ट्रेस राशा  थडानी भी…

दिवंगत एक्टर और फिल्ममेकर रमेश बाबू के बेटे जया कृष्णा घट्टामनेनी (Jaya Krishna Ghattamaneni) फिल्म श्रीनिवास मंगपुरम (Srinivasa Mangapuram) से डेब्यू करने वाले है। इस फिल्म में इनके साथ रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी नजर आएंगी। बता दे कि राशा की भी ये साउथ डेब्यू मूवी है। वहीं अब जया कृष्णा के अंकल और सुपरस्टार महेश बाबू ने एक वीडियो शेयर करते हुए इन दोनों को इस मूवी के लिए शुभकामनाएँ दी है।

महेश बाबू के भतीजे Jaya Krishna इस फिल्म से कर रहे डेब्यू

दरअसल हाल ही में रमेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे कहते है कि- हमारे बेटे जया कृष्णा फिल्म श्रीनिवास मंगपुरम से डेब्यू कर रहे है। पूरा परिवार बेहद खुश है और हम सब बेहद एक्साइटेड है। टीजर और सांग्स रिलीज हो चुके है। ट्रेलर काफी अच्छा है। लीड जोड़ी जया कृष्णा और राज शाह काफी प्रोमिसिंग लग रहे है। इसका क्रेडिट डायरेक्टर अजय भूपति को जाता है, जिन्होंने इन्हे बेहद अच्छे ढंग से प्रेजेंट किया।

महेश बाबू ने बताया ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ से अपना फेवरेट गाना

महेश ने भतीजे Jaya Krishna की डेब्यू फिल्म के बारे में बात करते हुए आगे कहा, “मुझे लगता है कि इस फिल्म के टेक्नीशियन ने काफी मेहनत की है। इसके साथ ही इन्होने म्यूजिक डायरेक्टर जी. वी. प्रकाश की काफी तारीफ की है और उन्हें इस फिल्म की बैकबॉन कहा है। इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि इस फिल्म से उनका फेवरेट गाना ‘Alile’ है।

Jaya Krishna की डेब्यू फिल्म महेश बाबू के लिए भी है बेहद खास

इसके साथ ही एक्टर ने ‘श्रीनिवास मंगपुरम‘ की रिलीज डेट के बारे में भी बात की है। यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दे कि ये तारीख महेश बाबू के लिए भी काफी स्पेशल है। दरअसल आज से 27 साल पहले इनकी भी डेब्यू फिल्म ‘Rajakumarudu’ भी इसी तारीख पर रिलीज हुई थी।

महेश बाबू ने Jaya Krishna और राशा थडानी को दी शुभकामनाएँ

एक्टर ने आगे बताया कि- ‘अल्लू अर्जुन, रामचरण और वे खुद इन सभी को वैजयंती मूवीज द्वारा इंट्रोड्यूस किया गया और ये हम सब के लिए बेहद लकी साबित हुआ। तो जया कृष्णा और राशा (राशा थडानी) आप दोनों बेहद भाग्यशाली है कि आपको वैजयंती बैनर से इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। वहीं वीडियो के अंत में इन्होने इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक और प्रोड्यूसर्स को शुभकामनाएँ दी है।

यहाँ देखिए महेश बाबू का ये वीडियो-

यह भी देखें: Ahaan Panday-Sharvari Wagh की ‘अनटाइटल्ड’ फिल्म को मिली रिलीज डेट, 2027 में इस तारीख को होगी रिलीज 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top