kangana ranaut criticized gen-z protesters

Kangana Ranaut ने CJP प्रोटेस्ट के बाद उठाए Gen-Z की परवरिश पर सवाल, कहा- ‘इन्हे कौन पैदा कर रहा और पाल-पोस रहा है’

CJP Protest: Kangana Ranaut ने कहा Gen-Z प्रदर्शनकारियों की रील्स एकदम उल्टी लाने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन्हे कौन पैदा कर रहा है और कौन इनकी परवरिश कर रहा है।

नीट पेपर लीक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया। इस प्रदर्शन में देश एक अलग-अलग हिस्सों से Gen-Z ने भारी संख्या में भाग लिया। वहीं इस दौरान उनकी अनोखी रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। हालाँकि अब लगता है कि बीजेपी MP और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को जेन-जी का ये अंदाज पसंद नहीं आया। दरअसल इन्होने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इनकी परवरिश पर सवाल उठाए है।

Kangana Ranaut ने कहा Gen-Z प्रोटेस्टर की रील्स देखर आ जाए उल्टी

दरअसल कंगना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैंने अपनी लाइफ में कभी भी एक ही जगह पर इतनी भद्दी चीजें नहीं देखी। Gen-Z प्रोटेस्ट की ये रील्स देखकर तो उल्टी आ जाए।”

Gen-Z की परवरिश कैसे हो रही है- Kangana Ranaut

कंगना ने Gen-Z के बारे में बात करते हुए आगे लिखा,  “जिस तरह से ये बोलते है और जिस तरह की भाषा का ये इस्तेमाल करते है, मैंने अपनी लाइफ में कभी भी एक ही फ्रेम में सब कुछ इतना अजीब और भद्दा एक साथ नहीं देखा। छी, इन्हे कौन पैदा कर रहा है और इनकी परवरिश कैसे हो रही है ?”

खुद को कॉकरोच कहते हो और बर्ताव भी वैसा ही करते हो- Kangana Ranaut

Kangana Ranaut ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “भारत एक ऐसी जगह है, जहां के लोग अपनी विविधता और सुंदरता के लिए जाने जाते है, ये शालीनता और सांस्कृतिक समझ से जुड़े हुए है। तुम खुद को कॉकरोच कहते हो और उसी तरह दिखते या बर्ताव भी वैसा ही करते हो।”

“यहाँ कोई विरोधाभास या उल्टफेर नहीं है, ये बस दुनिया के सामने अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती परोस रहे है। इन रील्स ने मुझे परेशान कर दिया है। अब मुझे ठीक होने और डिजिटल डिटॉक्स की जरुरत है।”

यहाँ देखिए Kangana Ranaut द्वारा साझा किया गया ये पोस्ट

Kangana Ranaut on gen-z upbringing

Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर कंगना रनौत की इस टिप्पणी पर आपके क्या विचार है, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top