Site icon Filmy Ghost

Souarav Ganguly की बायोपिक से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक आउट, पोस्टर देखकर भड़के फैंस, कहा- ‘AI भी इससे अच्छा…’

Sourav Ganguly Biopic 1st poster

Souarav Ganguly Biopic: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव पिछले काफी दिनों से सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम कर रहे है। वहीं अब इस फिल्म से इनका फर्स्ट लुक पोस्ट सामने आया है, जिसे देख फैंस भड़क उठे।

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली (Souarav Ganguly) उर्फ दादा के जीवन पर बायोपिक बन रही है। फिल्म का नाम है- ‘Dada: The Sourav Ganguly Story’ और इसके लिए बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को चुना गया है, जो पिछले काफी समय से इस बायोपिक पर काम कर रहे है। वहीं आज गांगुली के बर्थडे पर उनकी इस बायोपिक का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स खूब भड़क गए और मेकर्स की क्लास लगा दी।

Sourav Ganguly से Rajkummar Rao का फर्स्ट लुक पोस्टर

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने ‘दादा’ फिल्म से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस तस्वीर में राजकुमार राव लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े होकर अपनी जर्सी लहराकर जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे है। दरअसल यह पल गांगुली के करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है। वर्ष 2002 लार्ड क्रिकेट ग्राउंड में इन्होने NatWest Series Final जीतने के बाद बालकनी में खड़े होकर ऐसे ही अपनी जर्सी लहराते हुए जीत का जश्न मनाया था।

फैंस को नहीं पसंद आया Sourav Ganguly की बायोपिक का पोस्टर

वहीं दादा की बायोपिक का ये फर्स्ट लुक पोस्टर देख नेटीजेंस दो भागों में बंट गए। एक तरफ जहां सेलेब्रिटीज ने इस पोस्टर को लाइक किया है। वहीं यह पोस्टर देख Souarav Ganguly के फैंस और कंई फिल्म प्रेमी भड़क गए। दरअसल लोगों का कहना है कि पोस्टर की एडिटिंग बिल्कुल बेकार है, इससे अच्छा तो AI ही बना देता। वहीं कंई अन्य ने कहा कि इससे अच्छा पोस्टर तो एक स्कूल जाने वाला बच्चा भी बना देता है।

दादा की बायोपिक के फर्स्ट लुक पोस्टर पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट

दरअसल इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “हे भगवान, क्या इस पोस्टर को एक बच्चे ने बनाया है, जिसने कल रात ही फोटशॉप सीखा हो ?’ एक ने लिखा, ‘ये क्या मजाक है, इससे अच्छा तो AI बना देता।’ एक ने लिखा, ‘एक फैन मेड पोस्टर में भी इससे ज्यादा मेहनत और अच्छे इफेक्ट्स होते है।’ वहीं एक ने लिखा, ‘दादा के फैन के रूप में… यह किसी भी बायोपिक का अब तक सबसे खराब फर्स्ट लुक है, AI भी इससे ज्यादा अच्छा लुक तैयार करता।”  वहीं अन्य कंई अन्य फैंस ने भी इस इसी तरह के कमेंट का अपनी भड़ास निकाली है।

यहाँ देखिए फैंस द्वारा किए गए कमेंट-

यह भी देखें: Prahaar Teaser: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का टीजर रिलीज

Dada: The Sourav Ganguly Story की रिलीज डेट

बता दे कि सौरव गांगुली की बायोपिक ‘Dada: The Sourav Ganguly Story’ को विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट का रहे है। वहीं लव रंजन और अंकुर गर्ग उनके प्रोडक्शन हाउस ‘Luv Films’ के बैनर तले इसका निर्माण कर रहे है। यह फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या आपको सौरव गांगुली की बायोपिक से राजकुमार राव का ये फर्स्ट लुक पोस्टर पसंद आया, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएँ। 

Exit mobile version