Site icon Filmy Ghost

Prahaar Teaser: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का टीजर रिलीज

Rajkummar Rao Prahaar Teaser

Prahaar Teaser: इस फिल्म में राजकुमार राव ने देश के मशहूर वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाया है, जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी अजमल आमिर कसाब को फाँसी तक पहुंचाने के लिए केस लड़ा था।

देश के जाने-माने वकील उज्जवल निकम (Ujjwal Nikam) पर एक फिल्म बन रही है। इस फिल्म का नाम प्रहार है, जिसमें बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव इनका किरदार निभाएंगे। वहीं अब मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म का टीजर (Prahaar Teaser) जारी किया है, जिसे जनता की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 राजकुमार राव की फिल्म Prahaar Teaser रिलीज

दरअसल प्रहार के टीजर की शुरूवात राजकुमार राव से होती है जो अपना वकील वाला काला कोट पहनते नजर आ रहे है। जैसे कि हमने आपको पहले बताया कि इस फिल्म में राजकुमार ने देश के जाने माने लोक अभियोजक (Public Prosecutor) उज्जवल निकम का किरदार निभाया है, वहीं इसके बाद इन्हे अदालत में जज साहब के सामने अपना पक्ष रखते देखा जा सकता है।

दरअसल राजकुमार कहते है कि- “जज साहब, पिछले डेढ़ साल में इस केस के चलते बहुत लोगों ने मुझसे ये सवाल पूछे है कि जब फोटो वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है तो हम कसाब को फांसी क्यों नहीं दे रहे ? क्यों इतना पैसा, इतना वक्त बर्बाद कर रहे है, एक आतंकवादी के ऊपर ?”

Prahaar Teaser में दिखे 26/11 के दिल दहला देने वाले दृश्य

इसके अलावा Prahaar Teaser में 26/11 की भयानक रात के उन भयावह दृश्य को भी दिखाया गया है, जब लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई के कंई स्थानों को अपना निशाना बनाया। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बता दे कि इस हमले के 10 में से 9 आतंकवादी मारे गए थे, जबकि 1 आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ा गया, जिसे फाँसी क सजा दिलाने में प्रोसिक्यूटर उज्जवल निकम ने अहम भूमिका निभाई।

यहाँ देखिए Prahaar Teaser:

 कब रिलीज होगी राजकुमार राव की Prahaar Movie

प्रहार फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। वहीं इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें: श्रद्धा कपूर ने Eetha Movie से शेयर किया अपना नया लुक, पूछा- ‘तैयार हो ?’

Exit mobile version