Dharmendra Last Wish: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन को 7 महीने से अधिक का समय हो गया है वहीं अब हेमा मालिनी ने बताया की उनकी आखिरी इच्छा क्या था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने सौतेले बेटों बॉबी और सनी देओल के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की।
24 नवंबर 2025… ये ही वो काला दिन था, जब हिंदी फिल्म इंडस्टी ने अपना एक प्रतिभाशाली अभिनेता और फैंस ने अपना चहीता सितारा खो दिया। भले ही आज धर्मेंद्र के निधन को सात महीने से अधिक का समय हो गया है लेकिन उनकी फैमिली और फैंस आज भी उन्हें काफी मिस करते है। वहीं अब धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस-पॉल्टीशियन हेमा मालिनी ने उनकी आखिरी इच्छा/मैसेज (Dharmendra Last Wish) के बारे में बात की है।
हेमा मालिनी ने की Dharmendra Last Wish के बारे में बात
दरअसल हेमा मालिनी ने हाल ही में हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र के व्यक्तित्व, परिवार और फैंस के साथ उनका रिश्ता कैसा था और उनकी आखिर ख्वाहिश (Dharmendra Last Wish) क्या थी, इन सब के बारे में बात की।
Dharmendra को पसंद था फैंस के साथ फोटोज क्लिक कराना
दरअसल इंटरव्यू के दौरान जब होस्ट ने हेमा मालिनी से पूछा कि धर्मेंद्र जी पर्दे के पीछे रियल लाइफ में कैसे थे, उनका स्वभाव कैसा था ? तो इसके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- देखिए, इतने बड़े व्यक्ति के बारे में क्या बोले, शब्द कम पड़ जाते है। वे हमेशा जमीन से जुड़े हुए एक व्यक्ति रहे है।
वे ऐसे इंसान थे कि अगर कोई भी फैन उनके साथ फोटो क्लिक कराने घर के बाहर आता था तो वो उसे अंदर बुला लेते थे। कोई अगर छोटे से छोटा व्यक्ति भी होगा तो वे सभी के साथ फोटोज क्लिक कराते थे। उन्हें सबसे मिलना, जुड़ना काफी पसंद था। इतना ही नहीं वे घर आए सभी लोगों को खाना खिलाकर भेजते थे।
कैसे पिता थे धर्मेंद्र ?
जब होस्ट ने पूछा की धर्मेद्र जी कैसे पिता थे ? तो इस सवाल के जवाब में हेमा ने कहा कि- ‘वे बेहद ही प्यारे पिता और नानू थे। बच्चे उन्हें आज उन्हें कितना मिस करते है, ये हम आपको बता भी नहीं सकते।
ये थी Dharmendra Last Wish
वहीं जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि धर्मेंद्र जी कि कोई आखिरी इच्छा (Dharmendra Last Wish) या उनका कोई लास्ट मैसेज क्या था। तो इस सवाल के जवाब में हेमा ने कहा कि, “उन्होंने ये ही कहा था कि फैमिली के साथ रहो। हमेशा एकसाथ रहो। काम होता रहेगा लेकिन हमेशा फैमिली को इम्पोर्टेंस देना चाहिए। जितना हो सके, अपना समय फैमिली और बच्चों के साथ बिताओ। परिवार के साथ जुड़े रहो, ये ही वो हमेशा कहते थे। आज के जमाने में बच्चे साथ नहीं रहते, सब अलग-अलग चले जाते है। इसलिए वे हमेशा कहते थे कि ज्यादा से ज्यादा परिवार के साथ समय बिताओ।
सौतेले बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ कैसा है हेमा मालिनी का रिश्ता
वहीं जब हेमा मालिनी से धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटों सनी और बॉबी देओल के बारे में पूछा गया तो हेमा ने कहा- “वे वंडरफुल बॉयज है, वे काफी स्वीट है। सनी काफी अच्छे है, बॉबी भी काफी प्यारे है। तो हम सब हमेशा साथ है। हम लोग पब्लिसिटी नहीं करते है लेकिन अंदर ही अंदर हमारा एक अच्छा जुड़ाव है। हम एक हैप्पी फैमिली है।”
धर्मेंद्र की पत्नियां और बच्चे
बता दे कि धर्मेंद्र ने अपने जीवन में दो शादियाँ की। इन्होने 1954 में प्रकाश कौर से अरेंज मैरिज की थी। शादी के बाद ये कपल 4 बच्चों सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल के पेरेंट्स बने। वहीं इसके बाद धर्मेंद्र ने 1980 में एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी की थी। हेमा से शादी के बाद ये दो बेटियों ईशा और अहाना देओल के पिता बने।
धर्मेद्र की प्रोफेशनल लाइफ
Dharmendra Last Wish: वहीं बात करें धर्मेद्र की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्होने 1960 में आई फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये करीब 6 दशकों तक फिल्मों में सक्रीय रहे और अपने करियर के दौरान इन्होने 300 से भी अधिक फिल्मों में काम किया।
अपने 6 दशक के करियर में इन्होने फूल और पत्थर, सीता और गीता, मेरा गाँव मेरा देश, यादों की बारात, धर्म वीर और शोले सहित कंई सफल और यादगार फिल्में दी। फिल्में और एक्टिंग इन्हे कितनी पसंद थी इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ये आखिर तक फिल्मों में सक्रीय रहे। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ थी, जिसमें अगस्त्य नंदा लीड रोल में थे। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज की गई थी।
FAQ:
Q- धर्मेंद्र की पहली फिल्म ?
Answer: धर्मेंद्र ने 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
Q-धर्मेंद्र की पत्नी ?
Answer: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दो शादियाँ की थी। उनकी पत्नियों के नाम प्रकाश कौर और हेमा मालिनी है।
Q- धर्मेंद का निधन कब हुआ ?
Answer: 24 नवंबर 2025 को, मुंबई में।
Q- निधन के समय धर्मेंद्र की उम्र कितनी थी ?
Answer: 89 वर्ष।
Q- धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ?
Answer- धर्मेंद्र की आखिर फिल्म इक्कीस (Ikkis) थी।
आपको बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र से जुड़ी ये जानकारी कैसी लगी ? अगर आप इनके बारे में कुछ और जानना चाहते है तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न जरूर पूछें।

