Abhay Verma: ‘मुँज्या’ फेम अभय वर्मा ने लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में एक्टर को अपनी…
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से काफी सराहना मिली। वहीं अब इस सीरीज की सफलता के बाद एक्टर अभय वर्मा (Abhay Verma) अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। हाल ही में एक्टर ने अपनी कुछ फैमिली फोटोज साझा की है, जो सोशल मीडिया पर काफी पसदं की जा रही है।
Abhay Verma पहुंचे नानी के घर
दरअसल हाल ही में मुँज्या फेम अभय वर्मा अपनी नानी के घर पहुंचे एक्टर ने इस दौरान की कंई प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। सामने आई तस्वीरों में अभय की नानी तिलक लगाकर उनका स्वागत करते नजर आ रही है। अन्य तस्वीरों में उन्हें अपने कजिन्स और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ देखा जा सकता है।
कजिन्स के साथ मस्ती करते दिखे अभय
एक वीडियो क्लिप में एक्टर गऊ माता को चारा खिलाते हुए नजर आ रहे है। वहीं एक फोटो में उन्हें मंदिर में देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर अपनों से मिलने की खुशी साफ झलक रही है।
वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “कितने भी बड़े हो जाओ, नानी के पास जाके इंसान बचपन में पहुँच जाता है… है की नहीं।”
Abhay Verma की प्रोफेशनल लाइफ
बात करें अभय वर्मा की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्हे आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुँज्या’ से काफी फेम मिला। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में इनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आई थी। इन दिनों ये अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की सफलता एन्जॉय कर रहे है।
Abhay Verma की फिल्में
वहीं उपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अभय जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘King’ में नजर आएंगे। इसके अलावा इनके पास फिल्म ‘लाइकी लाइका’ भी है। सौरभ गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभय के साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी लीड रोल में नजर आएंगी।
यह भी देखें: मुँज्या फेम Abhay Verma ने 27 को उम्र में खरीदी ये लग्ज़री गाड़ी, फैमिली के साथ मनाया जश्न

