Wangchuk: Aamir Khan ने कुछ समय पहले कहा था कि वे Sonam Wangchuk से कभी नहीं मिले। वहीं अब सोनम ने आमिर संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि वे दोनों काफी डिटेल में मिले थे। हालाँकि आमिर को शार्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा, जिसकी वजह से उन्हें ये याद नहीं है।
प्रसिद्ध भारतीय इंजिनियर, शिक्षा सुधारक, पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Aamir Khan) कुछ महीनों पहले हुए नीट प्रोटेस्ट के दौरान काफी चर्चा में आ गए थे। वहीं इस दौरान जब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से सोनम के बारे में पूछा गया तो आमिर ने कहा कि- वे कभी भी सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से नहीं मिले। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी फिल्म ‘3 इडियट्स’ में उनका ‘रैंचो’ का किरदा भी वांगचुक से प्रेरित नहीं है। वहीं अब सोनम ने एक्टर के इस ब्यान का जवाब दिया है।
Sonam Wangchuk ने कहा- आमिर को शार्ट- टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा
दरअसल हाल ही में सोनम वांगचुक प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान होस्ट ने उनसे पूछा कि- “आमिर खान ने आपके बारे में कहा था कि 3 इडियट्स का तो सोनम वांगचुक से कोई लेना देना नहीं है, तो इसके बारे में आपका क्या कहना है।’
इस सवाल के जवाब में वांगचुक ने कहा कि- “उन्होंने कहा है कि हम तो मिले भी नहीं थे। बाद में उनके कुछ वीडियो सामने आए। मैंने देखा कि उस समय वे अपने गजनी ऑउटफिट में थे। क्योंकि वे गजनी ऑउटफिट में थे तो शार्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा और वे 15 मिनट में भूल गए होंगे, तो मैं हैरान नहीं हूँ। हमने सुना है कि वे अपने किरदार में बहुत ज्यादा घुस जाते है तो उस समय वे गजनी में इतने ज्यादा घुसे हुए थे कि वे भूल गए होंगे।”
मैंने आमिर के साथ कंई आइडिया डिस्कस किए थे- Sonam Wangchuk
Wangchuk ने आगे कहा, “वे उस अवार्ड फंक्शन में आए थे, जहाँ मैं भी अवार्ड ले रहा था। हम दोनों बहुत डिटेल में मिले थे, हमने बहुत आइडिया डिस्कस किए थे। मैं ये नहीं कहूंगा की वे उन्होंने बहुत ही रिकार्डेड बेस्ड या बायोग्राफी ऑफ… इसी को तो इंस्पिरेशन बोलते है ना। वे दिमाग में लेके गए और उन्होंने अपने ग्रुप के साथ पुरानी स्क्रिप्ट में बदलाव डाला। शायद उन्होंने ये नहीं कहा होगा कि मैं ये सब देखकर आ रहा हूँ, ये बात हुई।”
Sonam Wangchuk ने कहा आमिर भूल गए होंगे
आमिर खान के बारे में बाते करते हुए सोनम ने आगे कहा, “उन्होंने ऐसे ही डाला होगा तो बाकि जो उनके को-राइटर्स, डायरेक्टर उनको नहीं पता होगा कि उन्होंने अपना ये आज का आइडिया डाला है कि इन्होने ये कहीं से किसी से बात करके डाला होगा तो वो इसलिए भूल गए होंगे। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, चाहे जो भी हो।
सोनम वांगचुक के बारे में आमिर ने कही थी ये बात
जानकारी के लिए बता दे कि नीट प्रोटेस्ट के दौरान एक पत्रकार ने आमिर खान से Sonam Wangchuk और फिल्म ‘3 इडियट्स’ के संबंध के बारे में पूछा था। तो इस सवाल के जवाब में आमिर ने कहा था कि- “नहीं, वास्तव में ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है। ये एक गलतफहमी है। जब हम 3 Idiots फिल्म बना रहे थे तो तब मैं मिस्टर सोनम को जानता भी नहीं था। मैं आपको बता दूँ कि न तो राजू (राजकुमार हिरानी) और न ही अभिजात (अभिजात जोशी), जिन्होंने ये फिल्म लिखी थी, हम में से कोई भी उस समय मिस्टर सोनम को नहीं जानता था।”
यहां देखिए सोनम वांगचुक का ये वीडियो :
यह भी देखें: 3 Idiots सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं, आमिर खान ने कहा- ‘हम तब इन्हे जानते भी नहीं थे’

