aamir khan on 3 Idiots and sonam wangchuk

3 Idiots सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं, आमिर खान ने कहा- ‘हम तब इन्हे जानते भी नहीं थे’

आमिर खान ने हाल ही बताया कि ‘3 Idiots’ फिल्म बनाने के दौरान वे सोनम वांगचुक को जानते भी नहीं थे। इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि इस फिल्म में रैंचो का किरदार सोनम से प्रेरित नहीं है।

Aamir Khan on Sonam Wangchuk: भारतीय इंजीनियर, पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 28 जून 2026 से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे है। वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ मिलकर ये हड़ताल कर रहे है। दरअसल ये प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्थाओं (जैसे नीट पेपर लीक) में गड़बड़ियों और धांधली की वजह से हो रहा है। वांगचुक और सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। बॉलीवुड के कंई सितारे सोशल मीडिया का जरिए इन्हे सपोर्ट कर चुके है। वहीं अब आमिर खान ने भी इनके बारे में पहली बार बात की है।

3 Idiots में रैंचो का किरदार क्या सोनम वांगचुक से प्रेरित है ?

दरअसल लंबे समय से ये माना जाता रहा है कि आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 Idiots में आमिर का किरदार ‘रैंचो’ सोनम वांगचुक से प्रेरित है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म में चतुर का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने भी यही कहा था। वहीं अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने आखिरकार इस बात पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि 3 इडियट्स में रैंचो का किरदार सोनम वांगचुक पर प्रेरित नहीं है। इतना ही नहीं अभिनेता ने बताया कि फिल्म के निर्माण के समय वे इन्हे जानते भी नहीं थे।

दरअसल हाल ही में आमिर खान अपनी फिल्म ‘लगान’ की स्क्रीनिंग के लिए लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान आमिर से उनकी फिल्म ‘3 इडियट्स’ के रैंचों के उनके किरदार और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से उसके संबंध के बारे में पूछा गया।

3 Idiots बनाने के समय हम सोनम वांगचुक को जानते भी नहीं थे- आमिर खान

इस सवाल के जवाब में आमिर ने कहा कि- “नहीं, वास्तव में ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है। ये एक गलतफहमी है। जब हम 3 Idiots फिल्म बना रहे थे तो तब मैं मिस्टर सोनम को जानता भी नहीं था। मैंने हाल ही में चतुर (ओमी वैद्य) का वीडियो देखा और उन्होंने ऐसा ही कुछ कहा। मुझे लगता है कि चतुर को ऐसा लगता होगा लेकिन मैं आपको बता दूँ कि न तो राजू (राजकुमार हिरानी) और न ही अभिजात (अभिजात जोशी), जिन्होंने ये फिल्म लिखी थी, हम में से कोई भी उस समय मिस्टर सोनम को नहीं जानता था।”

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर आमिर खान ने कही ये बात

आमिर ने आगे कहा- “हम उनकी और उनके काम की इज्जत करें, इसके लिए जरुरी नहीं है कि वे ‘3 Idiots’ के किसी किरदार पर आधारित हो।” वहीं जब आमिर से वांगचुक की सेहत और भूख हड़ताल के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि- “हम सभी उनके स्वास्थ्य और लाइफ को लेकर बेहद चिंतित है। हमें उम्मीद है कि सब जल्द ही ठीक हो जाएगा। हम ये भी उम्मीद करते है की वे अपना अनशन खत्म कर दें।”

(तस्वीर: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक)
3 Idiots के चतुर उर्फ ओमी वैद्य ने किया सोनम वांगचुक को सपोर्ट

बता दे कि इससे पहले 3 Idiots में ‘चतुर’ का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य (Omi Vaidya) ने सोनम वांगचुक को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वे कह रहे थे कि- “मैं नहीं चाहता कि फुंसुक मर जाए। हैलो, मैं ओमी वैद्य,चतुर, 3 इडियट्स से और मैं आप सभी को एक मैसेज देना चाहता हूँ।”

ओमी ने आगे कहा था कि, “क्या आप जानते है कि 3 इडियट्स में फुंसुक वांगडू का किरदार जिसे आमिर खान ने निभाया था, वो रियल लाइफ लद्दाखी इंजिनियर, इनोवेटर, एजुकेशन रीफॉर्मर सोनम वांगचुक पर आधारित है। मैं इस इंसान से मिला हूँ। ये काफी दिलचस्प इंसान है। अभी ये बहुत लंबी भूख हड़ताल पर है, इनका ब्लड शुगर लेवल बहुत कम हो गया है।”

ओमी ने अपने वीडियो में आगे कहा था कि- वे नहीं चाहते कि सोनम वांगचुक मर जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील कि है कि वे अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ पल निकलकर सोनम वांगचुक के संघर्ष और उनकी मांगों को समझने का प्रयास करे। इसके साथ ही ओमी ने लोगों से कहा कि सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा इस मुद्दे पर आवाज उठाए और इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करें। यहां देखिए एक्टर का ये वीडियो –

सोनम वांगचुक को लेकर आमिर खान के इस ब्यान पर आपकी क्या राय है, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version