Site icon Filmy Ghost

‘मैं एंटी नेशनल नहीं…’ Sonam Wangchuk के सपोर्ट में सोनाक्षी सिन्हा, जनता से की ये अपील 

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। ऐसे में अब बॉलीवुड के कंई सितारे उनके सपोर्ट में उतरे है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा से लेकर…

भातीय इंजीनियर, जलवायु कायकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 28 जून 2026 से  दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे है। आज इनके अनशन का 19वां दिन है। ऐसे में आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटीज तक सभी इनकी सेहत को लेकर चिंतित है। बीते दिन कंई फ़िल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के पर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को सपोर्ट करते हुए पोस्ट साझा किए थे, वहीं आज भी कंई सेलेब्रिटीज ने इनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है।

Sonam Wangchuk के बारे में बोली सोनाक्षी सिन्हा

दरअसल हाल ही में दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने Sonam Wangchuk को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे कह रही है कि- “आज मुझसे रहा नहीं जा रहा, सोनम वांगचुक- हम सभी इन्हे जानते है। हम जानते है कि इन्होने हमारे देश के लिए क्या किया है। इनकी अचीवमेंट्स क्या है, इन्होने कितने अवार्ड्स जीते है। ये 18 दिन से अनशन पर बैठे है, भूखे है, कुछ खाया नहीं है। ये किसके लिए बैठे है।”

“ये उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे है, जो इन्हे दिख रहा है कि जो बर्बादी की तरफ जा रहे है। ये उन बच्चों के लिए लड़ रहे है, जिन्होने अपनी जान खो दी। ये उस सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे है, जो सही तरीके से नहीं चल रहा। आप जानते है, मैं जानती हूँ और सब जानते है। हम सब उन्हें जानते है लेकिन वो हमें नहीं जानते लेकिन फिर भी उन्होंने देश के लिए, देश के बच्चों के लिए 18 दिन से खाना नहीं खाया। बहुत सारे लोग चुप है लेकिन मुझसे तो अब रहा नहीं गया। अब जो होना है वो होगा लेकिन अब मैं चुप नहीं बैठ सकती।”

मैं भी इस देश का भला चाहती हूँ… सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी ने आगे कहा, “मैं इस देश के युवाओं को बधाई देना चाहती हूँ कि उन्होंने अपने हक के लिए आवाज उठाई लेकिन कोई सुन तो नहीं रहा। कोई कुछ बोल नहीं रहा, कोई बात नहीं कर रहा और मतलब कोई इनकी तरफ मुड़कर देख भी नहीं रहा। इसलिए तब मैंने डिसाइड किया कि मैं भी चुप क्यों हूँ। मैं भी तो इस देश की युवा हूँ, मैं भी इस देश का भला चाहती हूँ, मैं कोई एंटी नेशनल नहीं हूँ, तो मैं क्यों चुप हूँ।”

Sonam Wangchuk के बारे में सोनाक्षी सिन्हा ने कही ये बात

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “दरअसल सोनम जी (Sonam Wangchuk) ने कहा कि- ‘आप मुझसे मत कहिए कि मैं अपना फास्ट तोड़ दूँ, सरकार से कहिए कि वो हमसे बात क्यों नहीं कर रहे ?’  तो हाँ, आप सही हो सर, आप हम सब के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट हो। आप इस देश के लिए जो कर रहे हो मैं उसके लिए आपका पर्याप्त धन्यवाद भी नहीं कर सकती। तो मैं आपसे नहीं कहूँगी की आप अपना फास्ट तोड़ें।”

“मैं बस इतना पूछा चाहती हूँ कि और कितना… जब ये आदमी मर के चले जाएंगे, तब आप उठेंगे। ये जो भी हो रहा है, ठीक नहीं हो रहा। मुझे लगता है कि हम सभी को अपनी आवाज उठानी चाहिए, हमें तो अपनी आँखें खोलनी चाहिए, कोई और खोले न खोले। जय हिंद।”

सोनाक्षी से पहले ये सितारे भी Sonam Wangchuk को कर चुके सपोर्ट

बता दे कि सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए ये भूख हड़ताल कर रहे है। करीब 19 दिन से बिना कुछ खाए इनके शरीर में बेहद कमजोरी आ गयी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इनका करीब 9 किलो वजन कम हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा से पहले भी जीनत अमान, शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, प्रकाश राज, अभय देओल, अदिति राव हैदरी और अनुराग कश्यप सहित कंई सेलेब्रिटीज इन्हे अपना समर्थन दे चुके है।

Exit mobile version