Bollywood

Main Vaapas Aaunga Trailer: वेदांग रैना, शरवरी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर रिलीज 

Main Vaapas Aaunga Trailer: इम्तियाज अली की अपकमिंग मूवी ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह नजर आएँगे।

अक्सर अपनी दिल छू जाने वाले गहन प्रेम कहानियों के लिए प्रसिद्ध फिल्ममेकर इम्तियाज अली एक बार फिर अपनी अपकमिंग मूवी मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) से दर्शको का दिल जीत लेने के लिए तैयार है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं  इससे पहले आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

Main Vaapas Aaunga Trailer रिलीज हुआ

दरअसल कुछ समय पहले ही निर्माताओं ने मैं वापस आऊँगा का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान के बँटवारे के समय में सेट है। दरअसल ट्रेलर में वेदांग (कीनू) और शरवरी (जिया) को बँटवारे से पहले के दौर के एक कपल के रूप में दिखाया गया है, जो पार्टीशन के बाद बिछड़ जाते है।

वहीं इसके बाद कहानी को अब के समय में सेट किया गया है। दरअसल कीनू अब बूढ़े हो जाते है लेकिन 78 साल के बाद भी उनके दिल में अपनी प्रेमिका के लिए प्यार और उनसे मिलने की इच्छा है। वहीं इस फिल्म में कीनू के पोते का किरदार निभा रहे दिलजीत दोसांझ उनकी ये इच्छा पूरी करने में उनकी मदद करते है। अब कीनू मरने से पहले अपने प्यार से मिल पाते है या नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

यहाँ देखिए Main Vaapas Aaunga Trailer

12 जून को रिलीज होगी ‘मैं वापस आऊंगा’

बता दे कि मैं वापस आऊंगा के जरिए इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। दरअसल इससे पहले इन दोनों कलाकारों ने फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में साथ काम किया था। वहीं इस फिल्म के जरिए वेदांग रैना भी पहली बार बतौर लीड एक्टर बड़े पर्दे पर दिखेंगे, इनके अपोजिट फिल्म में शरवरी वाघ को कास्ट किया गया है। इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह भी इसमें अहम भूमिका निभाते नजर आएँगे। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version