शाहरुख खान की ‘King’ मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल इस फिल्म में किंग खान के साथ एक ऐसे एक्ट्रेस नजर आएंगी, जो 20 साल पहले…
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए है। बता दे कि इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। वहीं अब इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख के साथ इस फिल्म में ऐसी एक्ट्रेस नजर आ सकती है, जिन्होंने आज से बीस साल पहले उनके साथ काम किया था।
King में रानी मुखर्जी संग स्क्रीन साझा करेंगे शाहरुख खान
दरअसल मीड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आ सकती है। इस फिल्म में ये अभिषेक बच्चन के अपोजिट नजर आएंगी। वहीं अगर ऐसा है तो रानी लगभग 20 वर्षों के बाद शाहरुख के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली है।
King से पहले इस फिल्म में किया था काम
दरअसल इन दोनों कलाकारों ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में साथ काम किया था। वहीं रानी और अभिषेक की बात करें तो ये दोनों भी साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘लागा चुनरी में दाग’ में साथ नजर आए थे। ऐसे में रानी अभिषेक के साथ भी लंबे समय के बाद नजर स्कीन साझा करने वाली है।
King में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी आएंगी नजर
बता दे कि मेकर्स की तरफ से अभी King की कास्ट की कोई ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं की गई है। हालाँकि अगर रानी मुखर्जी इस फिल्म में नजर आती है तो ये वाकई फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान नजर आएंगी। इसके अलावा भी दीपिका पादुकोण, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और जयदीप अहलावत सहित कंई सितारे इस फिल्म में नजर आ सकते है। वहीं अभी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी देखें: Best Friend Day 2026: शाहरुख-सलमान से लेकर अनन्या-सुहाना तक, बेहद जिगरी दोस्त है ये 10 सितारे

