Site icon Filmy Ghost

Sara Tendulkar ने लगाई पैपराजी की क्लास, ‘मोटी’ कहने पर बुरी तरह भड़की सचिन की लाड़ली

Sara Tendulkar

पैपराजी पेज द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देख Sara Tendulkar काफी भड़क गई। सारा ने इस दौरान उस पैपराजी की खूब क्लास लगाई और उन्हें Disgusting कहते हुए पत्रकारिता पर भी सवाल खड़े किए।

‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी रहती है। वहीं हाल ही में सारा बॉडी शेमिंग का शिकार हुई, जिसके बाद उन्होंने जमकर भड़ास निकाली है।

Sara Tendulkar को पैपराजी ने कहा ‘मोटी’

दरअसल कुछ समय पहले एक पैपराजी पेज ने सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया चंदोक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक बेहद घटिया कैप्शन लिखा। उन्होंने उस वीडियो पर लिखा, ‘मोटे वाली सारा है, बगल वाली भाभी है।’ 

ये कोई पत्रकारिता नहीं है- Sara Tendulkar

वहीं जैसे ही सचिन की लाड़ली ने ये वीडियो देखा तो वे काफी भड़क गई। उन्होंने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए इस पैपराजी पेज को खूब खरी-खोटी सुनाई और साथ ही जर्नलिजम पर भी सवाल उठाए।

Sara Tendulkar ने लिखा- तुम घिनौने हो। ये कोई पत्रकारिता नहीं है। हमें अकेला छोड़ दो। तुम अपना पोस्ट डिलीट कर सकते हो लेकिन इससे तुम कम घिनौने नहीं हो जाओगे।

यहां देखिए Sara Tendulkar का पोस्ट

सोशल मीडिया पर सारा की तगड़ी फैन फॉलोइंग

बता दे कि Sara Tendulkar सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और डेली लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती है। जानकारी के लिए बता दे कि सचिन की लाड़ली सोशल मीडिया पर काफी पॉप्यूलर है और उन्हें इंस्टाग्राम पर करीब 9.7 मिलियन लोग फॉलो करते है।

यह भी जरूर देखें:

Exit mobile version