Salman Khan इस वीडियो में बेहद दुबले-पतले और थके हुए से नजर आ रहे है। वहीं इस Video को देखने के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए है कि क्या भाईजान की तबियत ठीक नहीं है या फिर वे…
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में मुंबई में एक इंवेट में शामिल हुए, जहां उनके लुक ने नेटीजेंस का ध्यान खींच लिया। दरअसल इस इवेंट से सलमान के कंई Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिन्हे देख फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए।
Salman Khan का लेटेस्ट Video हुआ वायरल
सामने आए वीडियो में सलमान खान बेहद दुबले-पतले और कमजोर नजर आ रहे है। वहीं इस दौरान उनका चेहरा उतरा हुआ और आँखें भी थकी हुई सी लग रही थी। सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही मिनटों में वायरल हो गया। वहीं इस वीडियो को देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए।
फैंस ने जताई सलमान की सेहत की चिंता
बता दे कि सलमान खान हाल ही में मुंबई के एक स्लम रिहैबिलीटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस में पहुंचे थे। इन्होने वहां अथॉरिटी के नए कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर का उदघाटन किया। इस दौरान के इनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए। दरअसल Video में सलमान काफी दुबले-पतले और थके हुए से लग रहे है।
सलमान खान की अपकमिंग मूवी
बात करें सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ कि तो ये जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएँगे। दरअसल पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ़ गलवान था लेकिन बाद में मेकर्स ने इस फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया था। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के कंई गाने पहले ही रिलीज हो चुके है। वहीं अब फैंस सलमान की इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। बता दे कि ये मूवी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें:
Best Friend Day 2026: शाहरुख-सलमान से लेकर अनन्या-सुहाना तक, बेहद जिगरी दोस्त है ये 10 सितारे

