CJP Protest

CJP Protest: शबाना आजमी और प्रकाश राज ने तुड़वाया AISA छात्रों का 23 दिन अनशन, अपने हाथों से पिलाया जूस 

CJP Protest: बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज ने जंतर-मंतर पर 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे तीन छात्रों  नेहा, मनीष और अमीन को अपने हाथों से जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले कंई दिनों से शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट (CJP Protest) का रही है। पर्यावरणविद, और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक इस प्रोटेस्ट के चलते 28 जून से अनशन पर बैठे थे। इनके अलावा AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी अपने दो साथियों मनीष कुमार और अमीन अमितोज के साथ मिलकर पिछले 3 हफ्तों से भूख हड़ताल पर बैठी

CJP Protest से पहले जनता मंतर पहुंचे प्रकाश राज और शबाना आजमी

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रोटेस्ट को कंई नामी हस्तियों का समर्थन मिला है। दरअसल पिछले कंई दिनों से फिल्म इंडस्ट्री के भी कंई सितारे सोशल मीडिया के जरिए सीजेपी के इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रहे है। वहीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज बीते दिन प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं से मुलाकात की।

शबान आजमी ने तुड़वाया AISA छात्रों का 23 दिन का फास्ट

वहीं आज शबान आजमी और प्रकाश राज ने राजनेता मनोज झा,कंई विपक्षी सांसदों और  सामाजिक कार्यर्ताओं के साथ मिलकर नेहा और उसके दो साथियों को भूख हड़ताल खत्म करने के लिए मना लिया है। दरअसल शबाना आजमी ने खुद अपने हाथों से नेहा और उनके साथियों को पानी और जूस पिलाकर उनका 23 दिनों का अनशन तुड़वाया। वीडियो देखके के लिए क्लिक करें >>> Video 

भूख हड़ताल खत्म करने के बाद नेहा का पोस्ट

वहीं 23 दिनों की भूख हड़ताल खत्म करने के बाद नेहा बोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। अपने इस पोस्ट में इन्होने लिखा, “23 दिनों की भूख हड़ताल खत्म लेकिन संघर्ष नए रूप में जारी है। यह आंदोलन पुरे विपक्ष को एकजुट करने और देश को सड़कों पर उतारने में एक बड़ी कामयाबी है। हम मिलकर यह लड़ाई जारी रखेंगे।”

यह भी देखें: ‘मैं एंटी नेशनल नहीं…’ Sonam Wangchuk के सपोर्ट में सोनाक्षी सिन्हा, जनता से की ये अपील 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version