Site icon Filmy Ghost

Rubina Dilaik ने 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पति अभिनव शुक्ला को भेजा ये खास गिफ्ट 

rubina dilaik wedding anniversary

Rubina Dilaik और अभिनव शुक्ला आज अपनी 8वीं शादी की सालगिरह मना रहे है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी जुड़वाँ बेटियों ईधा और जीवा की…

टीवी के मशहूर कपल अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। दरअसल इस कपल ने जून 2018 में शादी रचाई थी। वहीं आज इनकी शादी को 8 साल हो गए है। इस खास मौके पर रुबीना ने एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है।

Rubina Dilaik ने एनिवर्सरी के साथ-साथ मनाया फादर्स डे

दरअसल आज रुबीना और अभिनव की एनिवर्सरी होने के साथ-साथ फादर्स डे भी है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी ट्विन्स बेटियों की कंई क्यूट सी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में नन्ही ईधा और जीवा काफी क्यूट लग रही है।

वहीं इनमें से कंई तस्वीरें थोड़ी पुरानी भी है। इन तस्वीरों में रुबीना और अभिनव काफी यंग लग रहे है। इन फोटोज को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति को सालगिरह और अपनी बेटियों की तरफ से फादर्स डे की शुभकामनाएँ दी है।

मुझे हर दिन तुमसे और भी ज्यादा प्यार हो जाता है- Rubina Dilaik

दरअसल इन फोटोज को शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, “आपने कभी भी हम पर विश्वाश नहीं हारा। आपने हमेशा हम पर भरोसा किया। आप हमेशा हमारी रक्षा करते हो, हमें संभालते हो। हमारे लिए त्याग करते हो और इसी वजह से मुझे हर दिन आपसे और भी ज्यादा प्यार हो जाता है। हैप्पी एनिवर्सरी माई लव और हैप्पी फादर्स डे।”

Rubina Dilaik ने सालगिरह पर पति को भेजा ये नोट

बता दे कि Rubina Dilaik अभी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में है। वहीं अपनी एनिवर्सरी के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति अभिनव शुक्ला को एक प्यारा सा कार्ड भेजा। इस कार्ड में लिखा है- “यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने तुम्हे अपने बॉयफ्रेंड, पति और बच्चों के पिता के रूप में पाया। हैप्पी 8th एनिवर्सरी माई लव और हम पर विश्वाश करने के लिए धन्यवाद। ईधा और जीवा की तरफ से भी आपको एक बड़ा सा हग, क्योंकि आज ‘डैड डे’ भी है।”

यह भी देखें:

Abhinav Shukla: KKK 15 की शूटिंग में व्यस्त रुबीना तो घर पर ट्विन्स बेटियों का जन्मदिन मनाते दिखे अभिनव, शेयर की क्यूट तस्वीरें 

Eetha Teaser: प्रेग्नेंट विठाबाई के किरदार में छा गई श्रद्धा कपूर, ऑनलाइन लीक हुआ ‘ईथा’ का टीजर 

Exit mobile version