Bollywood

Baby Do Die Do का ट्रेलर रिलीज, इंडिया की पहली देसी Hit Women के रोल में दिखी हुमा कुरैशी

Baby Do Die Do Trailer: हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में हुमा ने एक एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो न तो सुन सकती है और न ही बोल सकती है लेकिन ये…

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। वहीं आज फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में हुमा अब तक के सबसे अनदेखे अवतार में नजर आ रही है।

Baby Do Die Do का ट्रेलर रिलीज

दरअसल बेबी डू डाई डू में हुमा कुरैशी ने एक मूक-बाधिर महिला बेबी करमारकर का किरदार निभाया है। ये महिला भले ही बोल या सुन नहीं सकती लेकिन है बड़ी खतरनाक। दरसअल यह फिल्म हुमा को इंडिया की पहली हिटवूमन के रूप में पेश करती है। यानि ये महिला पैसे लेकर/कॉन्ट्रैक्ट पर बड़ी ही चुतराई से लोगों की हत्या करती है।

हिटवूमेन के रूप में दिखी हुमा कुरैशी

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बेबी करमारकर (हुमा) हमेशा अपने पास एक पिंक छाता रखती है। इस छतरी में हथियार छुपाकर ही वे लोगों की हत्या करती है। इसके अलावा ट्रेलर में हुमा के बॉयफ्रेंड रचित सिंह की भी झलक देखी जा सकती है, जो उनके प्रेमी के किरदार में नजर आ रहे है।

यहाँ देखिए हुमा कुरैशी की Baby Do Die Do का ट्रेलर

Baby Do Die Do फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट

Baby Do Die Do का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। वहीं हुमा ने अपने भाई साकिब सलीम के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा सिकंदर खेर, सीमा पाहवा, चंकी पांडे, साकिब सलीम और रचित सिंह सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन, थ्रिलर फिल्म ‘Alpha’ से होगा।

यह भी देखें: Huma Qureshi: जल्द बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग शादी रचाएंगी हुमा कुरैशी ? तारीख से लेकर वेडिंग वेन्यू तक सब हो गया फाइनल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version