Site icon Filmy Ghost

Rhea Chakraborty ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

Rhea Chakraborty

बॉलीवुड एक्ट्रेस Rhea Chakraborty ने हाल ही में बताया कि वे सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है। दरअसल लगातार हर चीज से अपडेट रहने और स्क्रॉल करने से उनको…

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। परंतु अब लगता है कि यही सोशल मीडिया उनके लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गया है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से वे अपने रियल सेल्फ को बेहद मिस कर रही है और मोमेंट कैप्चर करने के चक्कर में वे उन पलों को रियल में जीना ही भूल गई है।

Rhea Chakraborty का सोशल मीडिया से ब्रेक का कारण

दरअसल हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे आने वाले कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से कदम पीछे हटा रही है। रिया ने अपने इस पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ दिनों से मैं खुद को काफी मिस कर रही हूँ। लगातार शोर, स्क्रॉलिंग और लगातार अपडेट रहने की होड़- यह सब मुझे मेरी उम्मीद से ज्यादा बोझिल लग रहा है।”

मोमेंट्स को कैप्चर करने की होड़ में हम उन्हें रियल में जीना भूल जाते है- Rhea Chakraborty

Rhea Chakraborty  ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “मैं मोमेंट्स को कैप्चर करने की चिंता किए बिना वर्तमान में जीने को मिस कर रही हूँ। मैं शांति को मिस कर रही हूँ, मैं बस एक नार्मल इंसान होने को मिस कर रही हूँ। इसलिए मैं कुछ समय के लिए अपने कदम पीछे हटा रही हूँ, ताकि मैं थोड़ा स्लो ही सकूँ, गहरी साँस ले सकूँ और उन चीजों से जुड़ सकूँ जो मुझे रियल लगती है। तो अभी के लिए मैं पोस्ट किए गए पलों की बजाय, रियल लाइफ में जिए गए पलों को चुन रही हूँ। आपसे जल्द ही दोबारा मिलती हूँ। रिया।”

यहां देखिए Rhea Chakraborty  का पोस्ट

यह भी देखें: क्या क्रिकेटर Tilak Varma को डेट कर रही एक्ट्रेस श्रीलीला ?

Exit mobile version