
Kabir Khan की अगली फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने शुरू की शूटिंग, कश्मीर से सामने आया BTS वीडियो
कार्तिक आर्यन ‘चंदू चैंपियन’ के बाद एक बार फिर Kabir Khan की फिल्म में नजर आने वाले है। वहीं अब इन्होने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से दर्शकों का दिल जीत लेने के बाद एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी कार्तिक आर्यन और कबीर खान (Kabir Khan) एक बार फिर से साथ आए है। दरअसल इन दिनों ये एक रियल लाइफ पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी की शूटिंग कर रहे है, जिसके सेट से हाल ही में एक वीडियो सामने आया है।
Kabir Khan ने कार्तिक आर्यन के साथ शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
दरअसल कार्तिक आर्यन डायरेक्टर कबीर खान के साथ कश्मीर में अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग कर रहे है। हाल ही में इस फिल्म के सेट से वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक कश्मीर की ठंडी में शूट करते नजर आ रहे है। इस दौरान अभिनेता को सिर पर केप और लॉन्ग कोट पहने देखा जा सकता है।
Kabir Khan की अगली फिल्म में कोच की भूमिका निभाएंगे कार्तिक
बता दे कि कार्तिक आर्यन और कबीर खान कश्मीर की एक किक बॉक्ससेर तजामुल इस्लाम के जीवन पर आधारित एक बायोपिक मूवी बना रहे है। इस फिल्म में कार्तिक एक कोच की भूमिका में नजर आएँगे। वहीं यह मूवी 2027 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। जानकारी के लिए बता दे कि फिलहाल निर्माताओं ने ऑफिशियली इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट नहीं की है। परंतु वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्तिक और कबीर की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
तजामुल इस्लाम क्यों प्रसिद्ध है ?
तजामुल इस्लाम… जम्मू कश्मीर की एक किक बॉक्सर जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। बता दे कि जब तजामुल ने इस चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था तो इनकी उम्र महज 8-9 वर्ष थी। वहीं दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने के समय इनकी आयु 13 वर्ष थी। ऐसे में इनकी बायोपिक बच्चों और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन सकती है।
कार्तिक आर्यन की अन्य फिल्में
वहीं इस मूवी के अलावा भी कार्तिक की कंई अन्य फिल्में पाइपलाइन में है। दरअसल ये जल्द ही अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएँगे, जिसमें इनके साथ श्रीलीला लीड रोल में है। वहीं इसके अलावा भी करती के पास ‘नागजिला’ और ‘कैप्टन इंडिया’ सहित कंई फिल्में है।