
Raveena Tandon ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ रीक्रिएट किया ‘मोहरे’ का ये 30 साल पुराना पल
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और Raveena Tandon जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाले है। वहीं इससे पहले ये तीनों 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरे’ में साथ काम कर चुके है।
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स लगातार इस फिल्म से जुड़ी BTS तस्वीरें और अपडेट फैंस के साथ साझा कर रहे है। बता दे कि यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन (Raveena Tandon ) भी अहम किरदार में नजर आएँगे। इससे पहले ये तीनो स्टार 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरे’ में साथ काम कर चुके है। ऐसे में रवीना एक बार फिर अपने को-स्टार्स के साथ पुरानी यादों को ताजा करते नजर आई।
Raveena Tandon ने मोहरे के सेट से शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
दरअसल रवीना टंडन ने हाल ही में वेलकम टू द जंगल के सेट से कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक पुरानी तस्वीर भी है। इस फोटो में रवीना को अक्षय और सुनील शेट्टी का हाथ पकड़कर खड़े देखा जा सकता है। दरअसल ये फोटो फिल्म ‘मोहरे’ के दौरान की है। इस दौरान ये तीनो कलाकार बेहद यंग नजर आ रहे है।
अक्षय, रवीना और सुनील शेट्टी ने दोबारा रीक्रिएट किया ये पल
वहीं अब सालों बाद Raveena Tandon ने अक्षय और सुनील के साथ यही मोमेंट दोबारा रीक्रिएट किया। इस दौरान इन तीनो स्टार्स को साथ में वैसे ही पोज देते देखा जा सकता है।
‘एवरग्रीन तिकड़ी को साथ में देख पुरानी यादों में खोए फैंस
Raveena Tandon अक्षय और सुनील की को सालों बाद एकसाथ देख फैंस पुरानी यादों में खोए नजर आए। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘एवरग्रीन आइकॉनिक Trio ।” एक ने लिखा, ” इस फ्रेम में कितनी खूबसूरत यादें बसी है। एवरग्रीन अक्षय सर और हैंडसम सुनील शेट्टी के साथ प्यारी रवीना मैम को देखकर पुरानी यादें ताजा हो गई।’ एक ने लिखा, ‘अक्षय सर और रवीना मैम को एक फ्रेम में देखना वाकई शानदार है। 90s की सुपरहिट जोड़ी।”
वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च में शामिल नहीं हो पाएंगी Raveena Tandon
वहीं इसके अलावा भी रवीना टंडन ने वेलकम टू द जंगल के सेट से कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में इन्हे दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस और अपने अन्य को-स्टार्स के साथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वे कल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगी, क्योंकि वे इस समय लंदन में है।
जानकारी के लिए बता दे कि वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर कल यानि 11 जून को रिलीज होने वाला है। वहीं Raveena Tandon अपनी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगी, क्योंकि वो अभी इंडिया में नहीं है। अपने इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “वेलकम टू द जंगल, हँसी और अराजकता में आपका स्वागत है। कल होने वाले ट्रेलर लॉन्च के लिए हम सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आप सभी को मिस करुँगी। लव फ्रॉम लंदन।”
26 जून को रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल
बताते चलें कि अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, तुषार कपूर, राजपाल यादव, जॉनी लिवर और श्रेयस तलपड़े सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी जरूर देखें: