TV Show

Ranveer Singh ने चामुंडेश्वरी मंदिर में किए दर्शन, ‘कांतारा विवाद’ के बीच हाथ जोड़कर मांगी माफी 

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh ने ‘कांतारा विवाद’ के लिए मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और इस दौरान वे हाथ जोड़कर…

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिछले कुछ समय से ‘कांतारा’ विवाद में घिरे नजर आ रहे है। दरअसल इन्होने नवंबर 2025 में गोवा में हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान कांतारा के पवित्र दैव दृश्य की मिमिक्री की थी और साथ ही इन्होने चामुंडेश्वरी देवी को ‘महिला भूत’ तक कह दिया था। रणवीर के इस कृत्य से कंई लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहात हुई और इसके बाद बैंगलुरु के एक वकील ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे Ranveer Singh

गौरतलब है कि केस दर्ज होने के बाद कर्नाटक हाई कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई। दरअसल अदालत ने रणवीर सिंह को बिना शर्त के माफी मांगने और हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही अदालत ने एक्टर को मंदिर जाकर दर्शन करने और माफी मांगने का भी निर्देश दिया था।

मंदिर में ध्यान लगाते दिखे रणवीर

Ranveer Singh ने कोर्ट में पहले ही माफी मांग ली थी। वहीं एक्टर ने अब मैसूर के माँ चामुंडेश्वरी मंदिर में जाकर दर्शन किए और अपनी गलती का प्रायश्चित किया। इस दौरान अभिनेता कुछ समय तक हाथ जोड़कर मंदिर में ध्यान लगाते नजर आए। वहीं एक अन्य तस्वीर में इन्हे पुजारी के साथ देखा जा सकता है।

FWICE ने लगाया Ranveer Singh पर बैन

वहीं कांतारा विवाद के बाद अब रणवीर सिंह एक नए विवाद से घिरे नजर आ रहे है। दरअसल बीते दिन FWICE ने रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में बैन कर दिया है। यह पूरा मामला फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़ा हुआ है। दरअसल रणवीर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म को छोड़ दिया था, जिसके बाद मेकर्स के प्री प्रोडक्शन में लगे हुए करीब 45 करोड़ रूपए डूब गए। इसके बाद निर्माताओं ने रणवीर के खिलाफ FWICE में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद इस संस्था ने रणवीर पर इंडस्ट्री में बैन लगा दिया यानि इनके खिलाफ असहयोग निर्देश (Non-copperation directive) जारी किया गया है।

यह भी देखें: HJTIHH Trailer: पत्नी, प्रेमिका और होने वाले 2 बच्चे… वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version