TV Show

Divyanka Tripathi: 41 की उम्र में माँ बनी दिव्यांका त्रिपाठी, जुड़वाँ बेटों को दिया जन्म 

मशहूर अभिनेत्री Divyanka Tripathi माँ बन गई है। दरअसल उन्होंने हाल ही में जुड़वाँ बेटों को जन्म दिया है। दिव्यांका के पति और एक्टर विवेक दहिया ने…

टीवी का मशहूर कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। वहीं अब फाइनली इस कपल के घर किलकारी गूंज उठी है। दिव्यांका ने हाल ही में ट्विन्स बेबी बॉयज को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

Divyanka Tripathi जुड़वाँ बेटों की माँ बनी

दरअसल हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने ट्विन्स के जन्म की जानकारी दी है। अपने इस पोस्ट में इन्होने लिखा, “हमनें खुशियाँ मांगी थी, तो भगवान ने कहा डबल लो। हमें जुड़वाँ बेटे हुए है।”

‘मेरे करण-अर्जुन आ गए’- Divyanka Tripathi और विवेक दहिया

वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में विवेक ने लिखा, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। द बॉयज आ गए है और जिंदगी पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए। अब जैसे कि मैं और दिव्यांका पेरेंटहुड का ये नया चैप्टर शुरू कर रहे है, तो हमें आप सभी के आशीर्वाद की जरुरत है।”

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाईयां

Divyanka Tripathi और विवेक दहिया ने जैसे ही अपने ट्विन्स बेबी बॉयज के जन्म की जानकारी दी तो उन्हें बधाईयां देने वालों का ताँता लग गया। करिश्मा तन्ना ने लिखा, ‘बधाई हो।’ अंकिता लोखंडे ने लिखा, ‘वाओ सो क्यूट, बधाई हो दोस्तों।’ सुरभि ज्योति ने लिखा, ‘बधाई हो।’ जेनिफर विंगेट ने लिखा, ‘दिल से बधाई।’ इसके अलावा भी जन्नत जुबैर और अली गोनी सहित कंई एक्टर्स ने इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट किए है। वहीं दिव्यांका और विवेक के फैंस भी माता-पिता बनने पर उन्हें खूब बधाईयां देते नजर आए।

यह भी देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version