Site icon Filmy Ghost

Bhai Tera Star Hai का टीजर रिलीज, जानें Cast और Release Date 

Bhai Tera Star Hai

Bhai Tera Star Hai फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें राघव जुयाल एकदम जबरदस्त लुक में नजर आ रहे है। इस आर्टिकल में इस फिल्म कास्ट और रिलीज डेट आदि के  बारे में जानकारी दी गई है।

Bhai Tera Star Hai Movie

आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैडस ऑफ बॉलीवुड’ में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले अभिनेता राघव जुयाल अब जल्द ही बतौर लीड एक्टर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएँगे। दरअसल ये जल्द ही फिल्म भाई तेरा स्टार है (Bhai Tera Star Hai) में बतौर लीड एक्टर नजर आएँगे। बीते दिन इन्होने इस फिल्म के सेट से एक्ट्रेस निहारिका एनएम संग दो रोमांटिक तस्वीरें साझा की थी। वहीं अब इस इस फिल्म से इनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो गया है।

राघव जुयाल की ‘Bhai Tera Star Hai’ का पहला मोशन पोस्टर

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने ‘भाई तेरा स्टार है’ का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में राघव जुयाल को ढेर सारीऑडियंस के बीच एक बड़ेसे स्टेज पर खड़े देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान सभी लोग उनका नाम अजय-अजय पुकार रहे है।

Bhai Tera Star Hai का टीजर

मोशन पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में राघव एक ऐसे युवा लड़के का किरदार निभा रहे है जो अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्टी में अपनी एक पहचान बनाने के लिए तैयार है। वहीं पोस्टर की टैगलाइन- ‘टैलेंट लोडिंग’ भी इसी तरफ इशारा करती है। अपनी इस मूवी के पोस्टर को शेयर करते हुए राघव ने कैप्शन में लिखा, “बॉलीवुड तैयार हो जाओ, एक नया स्टार आ रहा है। टेलेंट लोडिंग।”

Bhai Tera Star Hai के पोस्टर पर सेलेब्स का रिएक्शन

राघव जुयाल के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ ढेरों सेलेब्स ने भी लाइक और कमेंट की है। सिंगर, रैपर बादशाह ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड तैयार नहीं है।’ निहारिका ने लिखा, ‘मेरा स्टार बॉय।’ रजत बेदी ने लिखा, ‘बहुत अच्छे भाई, गॉड ब्लेस।’ वहीं इसके अलावा संजय कपूर शनाया कपूर, फहमान खान और वरुण धवन सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

Niharika NM संग शेयर की थी कोजी तस्वीरें

बता दे कि Bhai Tera Star Hai पोस्टर रिलीज से पहले बीते दिन राघव जुयाल ने एक्ट्रेस निहारिका एनएम संग दो कोजी तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। वहीं जैसे ही ये तस्वीरें सामने आई लोग निहारिका और राघव के रिलेशनशिप के कयास लगाने लगे। हालाँकि अब क्लियर हो गया है कि ये दोनों डेट नहीं कर रहे बल्कि फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में साथ नजर आने वाले है।

फिल्म “Bhai Tera Star Hai” में साथ नजर आएँगे राघव-निहारिका
Bhai Tera Star Hai Teaser भी हुआ रिलीज

‘भाई तेरा स्टार है’ फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। टीजर में राघव जुयाल एकदम जबरदस्त लुक में नजर आ रहे है।

Bhai Tera Star Hai Movie Cast, Director and Release Date

बताते चलें कि ‘भाई तेरा स्टार है’ फिल्म को विवेक बी अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है, सुदीप्तो सरकार और विवेक बी अग्रवाल ने मिलकर इसकी कहानी लिखी है। वहीं अवंतिका हरी, सुनील रूपनि और विवेक बी अग्रवाल ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में राघव के साथ निहारिका एनएम और संजय कपूर सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

FAQ:

Q-क्या राघव जुयाल रिलेशनशिप में है।

Answer: नहीं राघव जुयाल अभी सिंगल है।

Q- राघव जुयाल की उम्र ?

Answer: वर्ष 2026 के अनुसार इनकी उम्र 34 साल है।

Q- राघव जुयाल की नई फिल्म ?

Answer: ये जल्द ही ”Bhai Tera Star Hai’ फिल्म में नजर आने वाले है।

Q- ‘भाई तेरा स्टार है’ फिल्म की रिलीज डेट ?

Answer: यह फिल्म 30 जुलाई 2026 की रिलीज होगी।

Q- ‘भाई तेरा स्टार है’ फिल्म की कास्ट ?

Answer- इस फिल्म में राघव जुयाल के साथ निहारिका एनएम और संजय कपूर सहित कंई सितारे नजर आएँगे।

अगर आपका राघव जुयाल की इस फिल्म के बारे में कोई अन्य प्रश्न है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। 

Exit mobile version