Site icon Filmy Ghost

Gaurav Khanna: ‘मेरी बीवी है यार, प्यार अभी भी उतना है’, आकांक्षा चमोला से तलाक पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी 

Gaurav Khanna and akanksha chamola divorce

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में अपने पति और एक्टर Gaurav Khanna से तलाक लेने का ऐलान किया है। वहीं डिवोर्स की खबरों के बीच गौरव पहली बार सामने आए और उन्होंने इस बारे में बात की।

बिग बॉस 19 के विनर और अभिनेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल गौरव की वाइफ और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में शो लॉकअप सीजन 2 के प्रीमियर एपिसोड के दौरान एक बड़ा खुलासा किया। आकांक्षा  ने बताया कि उनका और गौरव का जल्द ही तलाक होने वाला है। इतना ही नहीं ये एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे है।

Gaurav Khanna ने पत्नी आकांक्षा चमोला के बारे में कही ये बात

वहीं अब तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना पहली बार मीडिया के सामने आए। दरअसल वे शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर पहुंचे थे, तो इस दौरान कंई पैपराजी उनसे बातचीत करने लगे। वीडियो में एक पैप एक्टर से पूछता है कि- गौरव भाई क्या हाल है ?  इसके जवाब में गौरव खन्ना कहते है कि- “बस वही यार जो पहले था, वही हाल है अभी भी। प्यार अभी भी उतना है सपोर्ट अभी भी उतना है। मैं तो सपोर्ट करूँगा आकांक्षा को…मेरी बीवी है यार।”

“ऑल द बेस्ट टू आकांक्षा, पूरी लाइफ मैं हमेशा उसके साथ खड़ा हूँ। मैं उसी को सपोर्ट कर रहा हूँ। मैं चाहता हूँ कि वो बहुत अच्छा खेले और जीत के आए।” वीडियो देखने के लिए “क्लिक” करें। 

पैपराजी पेज Instant Bollywood द्वारा साझा किया गया है Gaurav Khanna का ये वीडियो

Gaurav Khannaऔर आकांक्षा चमोला के तलाक की वजह ?

दरअसल बीते साल बिग बॉस 19 के घर में गौरव खन्ना ने खुलासा किया था कि वे पिता बनना चाहते है, जबकि उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला बच्चा पैदा नहीं करना चाहती। वहीं हाल ही में लॉकअप शो में आकांक्षा ने भी बातों ही बातों में इशारा किया कि उनका और गौरव का तलाक (Gaurav Khanna divorce reason) बच्चे की वजह से ही हो रह है।

बच्चा पैदा नहीं करना चाहती आकांक्षा चमोला

दरअसल आकांक्षा ने कहा कि- वे अपनी पूरी लाइफ चाइल्ड फ्री रहना चाहती है। उन्हें कभी भी  अंदर से माँ बनने की भावना नहीं आई। उन्होंने बताया कि शुरू में गौरव को इस बात से कोई समस्या नहीं थी, लेकिन समय के साथ उनकी सोच बदल गई है और अब वे बच्चा चाहते है। लेकिन मैं उन्हें ये नहीं दे सकती।

इसलिए ये माना जा रहा है कि गौरव और आकांक्षा का तलाक बच्चे की वजह से ही हो रहा है।

यह भी देखें: Mouni Roy का पति सूरज नांबियार के साथ हुआ तलाक, पोस्ट शेयर कर खुद किया ऐलान 

Exit mobile version